हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (फोटो ANI)
Himachal Congress CM face: हिमाचल प्रदेश का चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस में सीएम पद के चेहरे को लेकर खींचतान शुरू हो गई है हिमाचल के अंदर उसके अलग-अलग गुटों की तरफ से सीएम की दावेदारी पेश की जा रही है. सबसे पहले तो हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष प्रतिमा सिंह का नाम ही रेस में सबसे आगे है, लेकिन अब प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के अलावा इन नेताओं ने भी अपना दावा ठोक दिया है. जिसमें राजेंद्र राणा ठाकुर, सुधीर शर्मा, मुकेश अग्निहोत्री और चंद्र कुमार ने सीएम पद के लिए अपना नाम आगे किया है.
वहीं दूसरी तरफ प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने शिमला में होटल के बाहर चुनाव पर्यवेक्षक भूपेश बघेल का काफिला रोककर नारेबाजी की. उनके कार्यकर्ता प्रतिभा सिंह को सीएम CM बनाने की मांग कर रहे हैं. खबरों के मुताबिक, प्रियंका गांधी को इस बात का अंदाजा पहले से ही लगा लिया था. इसलिए उन्होंने पहले ही सभी दावेदारों की लिस्ट मंगा ली थी.
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष ने प्रतिभा सिंह ने विधायक दल की बैठक से पहले कहा “वे उनके (वीरभद्र सिंह) परिवार की उपेक्षा नहीं कर सकते. हम उनके नाम, चेहरे और काम पर जीते थे. ऐसा नहीं हो सकता कि आप उनके नाम, चेहरे और परिवार का उपयोग करें और किसी और को श्रेय दें. हाईकमान ऐसा नहीं करेगा.”
शुक्रवार शाम को होने वाली विधायक दल की बैठक से पहले सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समर्थक विधायकों ने हिमलैंड में डेरा डाला. समर्थकों ने सुक्खू को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर नारेबाजी भी की. विधायकों की बैठक के चलते प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए. भवन के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. विधायकों और बडे़ नेताओं के अलावा मुख्यालय के भीतर आम जनता के जाने पर रोक रही.
ये भी पढ़ें- ‘Youtube के चलते Exam में फेल हुआ, 75 लाख का मुआवजा दिलवाइए’- युवक पर सुप्रीम कोर्ट ने उल्टे ठोका 25 हजार का जुर्माना
सीएम पद के चेहरे के लिए जो पांच नाम सामने है उनमें से कांग्रेस को हिमाचल की जनता के लिए सीएम चुनना होगा. सबसे पहला नाम हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटी और हिमाचल प्रदेश की अध्यक्ष प्रतिमा सिंह का नाम सबसे आगे है. उसके बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम है, फिर मुकेश अग्निहोत्री, चंद्र कुमार और सुधीर शर्मा का नाम शामिल है.
वहीं हिमाचल प्रदेश की अध्यक्ष प्रतिमा सिंह का कहना है कि सीएम फेस का ऐलान जल्द होगा कि हमने वीरभद्र सिंह के नाम पर चुनाव लड़ा है. हमें उसको ध्यान में रखना होगा. साथी इसमें अंतिम फैसला कांग्रेस आलाकमान लेगा. शुक्रवार शाम को होने वाली बैठक में सीएम पद के नाम ऐलान हो सकता है.
असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…
BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…
Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…
Adani University third convocation 2026 IISc director AI: अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में…
झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…