देश

Manipur: भाजपा विधायक वुंगजागिन वाल्टे का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

मणिपुर के थानलोन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक वुंगजागिन वाल्टे का शनिवार को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 62 वर्ष के थे. अधिकारियों के अनुसार, 4 मई 2023 को जातीय हिंसा के दौरान भीड़ हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद से उनका इलाज चल रहा था.

जोमी जनजातीय समुदाय से संबंध रखने वाले वाल्टे चुराचांदपुर जिले के थानलोन क्षेत्र से मणिपुर विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे. हिंसक हमले के बाद उन्होंने दिल्ली में लंबे समय तक उपचार कराया था और बाद में कुकी-जो बहुल चुराचांदपुर जिले में रह रहे थे.

स्वास्थ्य बिगड़ने पर 8 फरवरी को उन्हें इंफाल से एयरलिफ्ट कर नई दिल्ली लाया गया और गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला, मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह सहित कई नेताओं और संगठनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि वुंगजागिन वाल्टे मणिपुर की जनता के लिए उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए याद किए जाएंगे. उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए समर्पित भाव से कार्य किया और विधानसभा में उनके हस्तक्षेप हमेशा सारगर्भित रहे.

राज्यपाल ने भी अपने शोक संदेश में कहा कि वाल्टे का असामयिक निधन मणिपुर की जनता और सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

जनता की सेवा में समर्पित और संवेदनशील नेता

मुख्यमंत्री सिंह ने कहा कि वाल्टे न केवल एक समर्पित जनप्रतिनिधि थे, बल्कि एक संवेदनशील नेता भी थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन जनता की सेवा में समर्पित कर दिया. उन्होंने कहा कि राज्य के कल्याण, प्रगति और समग्र विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता निस्वार्थ सेवा की सच्ची भावना को दर्शाती है.

गौरतलब है कि 4 मई 2023 को इंफाल में पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के साथ बैठक में शामिल होने के बाद वाल्टे पर हमला किया गया था. इस हमले में उन्हें कई गंभीर चोटें आई थीं और आंशिक लकवा हो गया था. हमले में उनके चालक की भी मौत हो गई थी.

वाल्टे ने मणिपुर में जारी जातीय संकट के बीच पहले जो समुदाय के सदस्यों से एकजुटता बनाए रखने की अपील भी की थी. उनके निधन से मणिपुर की राजनीति में शोक की लहर है.

ये भी पढ़ें- Made in India Chips: पीएम मोदी ने ग्रेटर नोएडा में 3700 करोड़ के HCL-Foxconn चिप प्लांट की आधारशिला रखी, बताया भविष्य का रोडमैप

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

3 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

5 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

35 minutes ago

सीएम योगी के प्रयासों से 9 लाख से अधिक घरों की छतों पर लगे सोलर प्लांट, जर्मनी-ऑस्ट्रेलिया को दे रहा टक्कर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में…

1 hour ago

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

1 hour ago