उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी ने किया इंडिया चिप लिमिटेड फैक्ट्री का भूमि पूजन, कहा- ‘सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का बड़ा सेंटर बनेगा यूपी’

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, जितिन प्रसाद, एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नादर, फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर बिजनेस ग्रुप के प्रेसिडेंट बॉब चेन और अन्य उद्योगपतियों की मौजूदगी में प्रधानमंत्री ने भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम और विकसित भारत के विजन पर विस्तार से बात की.

प्रधानमंत्री ने कहा, “आज भारत विकसित होने के लक्ष्य पर बहुत तेजी से काम कर रहा है. लाल किले से मैंने कहा था कि भारत के पास रुकने-थमने का समय नहीं है. 2026 की शुरुआत से ही भारत ने अपनी कदमताल और तेज कर दी है.” उन्होंने हाल के आयोजनों का जिक्र करते हुए बताया कि 12 जनवरी को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, 16 जनवरी को नेशनल स्टार्टअप डे, जनवरी में इंडिया एनर्जी समिट और हाल ही में ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट ने दुनिया का ध्यान खींचा.

भारत अब टॉप देशों के साथ खड़ा

उन्होंने जोर दिया कि आधुनिक विश्व की प्रोसेसिंग पावर में भारत अब टॉप देशों के साथ खड़ा होने की दिशा में है. “सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों पर एक साथ काम कर रहा है. उत्तर प्रदेश सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का बड़ा सेंटर बनने जा रहा है. एचसीएल और फॉक्सकॉन की यह फैक्ट्री यूपी की नई पहचान को मजबूत करेगी.”

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस यूनिट से युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा, क्योंकि सेमीकंडक्टर यूनिट के साथ डिजाइन हाउस, आरएंडडी सेंटर और स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित होते हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी सरकार को बधाई दी.

10 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिली

प्रधानमंत्री ने इसे “टेकेड” (टेक डिकेट) करार देते हुए कहा कि यह दशक भारत के टेक्नोलॉजी सामर्थ्य का आधार बनेगा. ग्रीन एनर्जी, स्पेस टेक, डिजिटल टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग और एआई में अभूतपूर्व निवेश हो रहा है. सेमीकंडक्टर मिशन के तहत 10 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिली है, जिनमें से चार यूनिट जल्द प्रोडक्शन शुरू करेंगी.

उन्होंने कोरोना काल की चिप सप्लाई चेन संकट का उदाहरण देते हुए कहा, “बीसवीं सदी में तेल वाला देश समृद्ध होता था, 21वीं सदी में छोटी सी चिप वाला देश. भारत ने उस संकट से सीखा और आत्मनिर्भरता का रास्ता चुना.” उन्होंने जोर दिया कि मेड इन इंडिया चिप से डिजिटल इंडिया, एआई, 5जी-6जी, इलेक्ट्रिक व्हीकल और डिफेंस जैसे हर सेक्टर में गति बिना रुकावट रहेगी.

फॉक्सकॉन जैसी दिग्गज कंपनियों के भारत आने को वैश्विक संदेश बताते हुए कहा,

“भारत भरोसेमंद पार्टनर है. भारत की भागीदारी वैश्विक वैल्यू चेन की रेजिलियंस बढ़ाएगी.” उन्होंने भारत के टैलेंट पूल की तारीफ की और ‘चिप टू स्टार्टअप’ कार्यक्रम का जिक्र किया, जिससे 85 हजार इंडस्ट्री-रेडी प्रोफेशनल तैयार होंगे. बजट में इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के दूसरे चरण और रेयर अर्थ कॉरिडोर की घोषणा को सेक्टर के लिए बड़ा प्रोत्साहन बताया.

इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग छह गुना हुआ

पिछले 11 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग छह गुना, एक्सपोर्ट आठ गुना और मोबाइल फोन एक्सपोर्ट सौ गुना बढ़ा है. यूपी में देश के आधे से ज्यादा मोबाइल फोन बन रहे हैं. उन्होंने यूपी के बदलाव की बात करते हुए कहा कि पहले पलायन, अपराध और अभाव की चर्चा होती थी, लेकिन डबल इंजन सरकार के कारण आज एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरिडोर, टूरिज्म और निवेश की बात होती है. समारोह में प्रधानमंत्री ने एचसीएल और फॉक्सकॉन का आभार जताया और कहा कि यह यूनिट यूपी के विकास को नई गति देगी. उन्होंने दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर के लोकार्पण का भी जिक्र किया.

ये भी पढ़िए: PM मोदी से मिलने के बाद ब्राजील के राष्ट्रपति ने G4 की भूमिका को रेखांकित किया, बोले- UN में रिफॉर्म्स जरूरी, भारत स्थाई सदस्य हो

आईएएनएस

Recent Posts

सीएम योगी के प्रयासों से 9 लाख से अधिक घरों की छतों पर लगे सोलर प्लांट, जर्मनी-ऑस्ट्रेलिया को दे रहा टक्कर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में…

19 minutes ago

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

26 minutes ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

30 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

38 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

1 hour ago