PM Modi HCL Foxconn: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ग्रेटर नोएडा में एक बड़े सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया. यह एचसीएल और फॉक्सकॉन की संयुक्त कंपनी इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड की परियोजना है. पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े और कहा कि विकसित भारत के लिए मेड इन इंडिया चिप बहुत जरूरी है. उन्होंने भविष्य का रोडमैप भी बताया.
यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA), जेवर, ग्रेटर नोएडा में हुआ. पीएम मोदी ने वर्चुअल तरीके से आधारशिला रखी. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव और अन्य लोग मौजूद थे. यह OSAT (आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट) फैसिलिटी है. यह डिस्प्ले ड्राइवर चिप्स के लिए है.
The establishment of the HCL-Foxconn semiconductor facility in Uttar Pradesh is a step towards technological self-reliance. It will boost India’s presence in the global chip ecosystem.
https://t.co/DNY4D9MDUz— Narendra Modi (@narendramodi) February 21, 2026
3700 करोड़ से ज्यादा का निवेश
इस प्रोजेक्ट में 3700 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश होगा. यह 48 एकड़ जमीन पर बनेगा. कंपनी 60:40 के अनुपात में हसी एचसीएल ग्रुप और ताइवान की फॉक्सकॉन की है. यह भारत की सेमीकंडक्टर मिशन के तहत छह यूनिट्स में से एक है. पीएम मोदी ने कहा कि जहां सेमीकंडक्टर यूनिट लगती है, वहां डिजाइन सेंटर, स्टार्टअप और इनोवेशन बढ़ता है.
मेड इन इंडिया चिप के फायदे
पीएम मोदी ने कहा कि मेड इन इंडिया चिप विकसित भारत की नींव रखेगा. सेमीकंडक्टर में भारत ने देर से शुरुआत की लेकिन अब तेजी से आगे बढ़ रहा है. सरकार ने 10 सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन और पैकेजिंग प्रोजेक्ट मंजूर किए हैं. इनमें से चार जल्द ही उत्पादन शुरू करेंगे. उन्होंने कहा कि यह दशक भारत के लिए तकनीकी क्रांति का है. यूपी भारत के सेमीकंडक्टर सिस्टम का प्रमुख केंद्र बन रहा है.
देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा
पीएम मोदी ने बताया कि भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेज कदम बढ़ा रहा है. हाल ही में दिल्ली में हुए इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में दुनिया ने भारत की एआई क्षमता देखी और सराही. उन्होंने कहा कि अब रुकने या धीमा होने का समय नहीं है. यह प्रोजेक्ट भारत को हाई-एंड इलेक्ट्रॉनिक्स और चिप बनाने में वैश्विक केंद्र बनाएगा. इससे सप्लाई चेन मजबूत होगी और रोजगार बढ़ेगा. यह भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता में मील का पत्थर है. यूपी में ऐसी यूनिट लगने से राज्य की नई पहचान बनेगी.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


