Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

इंफाल में हिंसक प्रदर्शन के बाद मणिपुर सरकार का बड़ा फैसला, पांच जिलों में इंटरनेट सेवा 5 दिन के लिए बंद

मणिपुर के इंफाल समेत 5 जिलों में हिंसक प्रदर्शनों के बाद राज्य सरकार ने इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं को 5 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है. सोशल मीडिया पर अफवाहों की आशंका के चलते यह कदम उठाया गया.

Manipur internet shutdown

मणिपुर की राजधानी इंफाल में शनिवार रात को हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद राज्य सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए इंफाल वेस्ट, इंफाल ईस्ट, थोबल, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाएं पांच दिनों के लिए निलंबित कर दी हैं. यह फैसला 7 जून की रात 11:45 बजे से प्रभावी हो गया है और यह आदेश VSAT व VPN सेवाओं पर भी लागू रहेगा.

राज्य के गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए सोशल मीडिया के ज़रिए झूठी व भड़काऊ अफवाहों, नफरत फैलाने वाले वीडियो और संदेशों के प्रसार की आशंका है, जो जनभावनाओं को भड़का सकते हैं और राज्य में और अधिक अशांति फैला सकते हैं.

आदेश में कहा गया है कि असामाजिक और राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि का उपयोग कर अफवाहें फैलाने और लोगों को भड़काने की कोशिश की जा सकती है. इसलिए, कानून व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा के हित में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद की जा रही हैं.

यह निर्णय टेलीकॉम सेवाओं के अस्थायी निलंबन के नियम 2017 के तहत लिया गया है. राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि विशेष परिस्थितियों में आवश्यकता अनुसार “व्हाइटलिस्टिंग” की सुविधा भी दी जा सकती है.

आदेश के अनुसार, कोई भी व्यक्ति अगर इस प्रतिबंध का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

गौरतलब है कि इंफाल में शनिवार को हुए हिंसक प्रदर्शनों ने स्थिति को गंभीर बना दिया था, जिसके चलते प्रशासन को यह सख्त कदम उठाना पड़ा है. सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और शांति बनाए रखने की अपील की गई है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital