देश

Manipur Violence: मणिपुर के लिए रवाना हुईं DCW चीफ स्वाति मालीवाल, यौन हिंसा पीड़ितों से मिलेंगी, राज्य सरकार ने नहीं दी है इजाजत

Manipur Video: दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल मणिपुर के लिए रवाना हो गई हैं. उन्होंने कहा कि वे यौन हिंसा की शिकार महिलाओं से मिलना चाहती हैं. इससे पहले मणिपुर सरकार ने उन्हें राज्य का दौरा करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था. सरकार ने इसके पीछे कानून-व्यवस्था का हवाला दिया था.

DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल ने मणिपुर के लिए रवाना होने से पहले कहा, “मैंने मणिपुर सरकार को लिखा है कि मैं राज्य का दौरा करना चाहती हूं और यौन उत्पीड़न के पीड़ितों से मिलना चाहती हूं. मुझे मणिपुर सरकार से एक पत्र मिला है जिसमें राज्य सरकार द्वारा मुझे अपनी यात्रा स्थगित करने का सुझाव दिया है क्योंकि राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं है. मैं केवल पीड़ितों की मदद के लिए मणिपुर जाना चाहती हूं. मैं राज्य सरकार से अपील कर रही हूं कि वह मुझे मणिपुर जाने की अनुमति दें और उन राहत शिविरों में मेरी यात्रा की व्यवस्था करें जहां ये पीड़ित रह रहे हैं.”

उन्होंने कहा, “मैंने मणिपुर जाने का फैसला किया है और मैं राज्य सरकार से अपील कर रही हूं कि मुझे रोका न जाए बल्कि ऐसी व्यवस्था की जाए कि मैं यौन उत्पीड़न के पीड़ितों से मिल सकूं ताकि हम उन तक पहुंच सकें और हर संभव मदद प्रदान कर सकें.”

स्वाति मालीवाल ने कहा, “अगर इन राज्यों से ऐसे मामले आएंगे तो मैं राजस्थान और पश्चिम बंगाल का भी दौरा करूंगी. मैं एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में और यह सुनिश्चित करने के लिए मणिपुर का दौरा कर रही हूं कि वहां के लोगों को मदद मिले. मैं मणिपुर सरकार को आश्वस्त करती हूं कि मैं वहां कोई समस्या पैदा करने नहीं जा रही हूं.”

महिलाओं के साथ हैवानियत का वीडियो हुआ था वायरल

मणिपुर में दो कुकी महिलाओं के साथ हैवानियत का वीडियो वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया जा रहा है. इस दरिंदगी का वीडियो वायरल होने के बाद इस घटना की चौतरफा आलोचना होने लगी. लोग इन हैवानों को फांसी देने की मांग करने लगे, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और इस शर्मसार करने वाली घटना के मुख्य आरोपी समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक ये घटना 4 मई की है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

11 seconds ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

41 minutes ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

44 minutes ago

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

47 minutes ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

1 hour ago