देश

बेंगलुरु में किसान को पहले जमकर पीटा फिर टमाटर से भरा ट्रक लेकर फरार हुए पति-पत्नी

देशभर में टमाटर की कीमतों में आग लगी हुई है. 200 रुपये किलो टमाटर बाजारों में बिक रहा है. टमाटर महंगा होने के बाद अब इसकी चोरी की खबरें आए दिन आ रही हैं. कभी टमाटर से भरा ट्रक लूट लिया जा रहा है तो कभी खेतों में टमाटर की रखवाली के लिए गार्ड तैनात किए जा रहे हैं. वहीं इसी तरह का एक मामला सामने आया है. जिसमें पुलिस ने एक दंपति को टमाटर से लदी पिकअप गाड़ी को लूटने का आरोप है. इस गिरोह के अन्य सदस्य अभी तक फरार चल रहे हैं.

टमाटर से लदे ट्रक को लेकर फरार हुआ दंपति

दरअसल, वेल्लोर में रहने वाले एक पति-पत्नी हाईवे पर लूटपाट करना वाले गिरोह के सदस्य हैं. इन लोगों ने बीती 8 जुलाई को चित्रदुर्ग जिले के चिक्काजाला में हिरियुर के एक किसान को रोककर उससे पहले पैसे ऐंठने की कोशिश की, लेकिन जब इसमें नाकाम हुए तो किसान के साथ पहले मारपीट की और बाद में उसे ट्रक से बाहर फेंक दिया और ट्रक लेकर फरार हो गए. जिसमें ढाई लाख रुपये का टमाटर लदा हुआ था. पीड़ित किसान मल्लेश का आरोप है कि दोनों ने पहले उसे ये कहते हुए हाईवे पर रोक लिया कि ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मारी है, बाद में उन्होंने मारपीट की और ट्रक लेकर चले गए.

यह भी पढ़ें- UP News: बागपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को किया गिरफ्तार, प्रिंटर लैपटॉप व कई दस्तावेज बरामद

पति-पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि किसान की शिकायत पर आरएमसी यार्ड पुलिस ने गिरोह का पता लगाया और शनिवार को भास्कर (28) तथा उसकी पत्नी सिंधुजा (26) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके तीन अन्य साथी अब भी फरार हैं. जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमों को लगाया गया है. जल्द ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

12 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

13 minutes ago

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

45 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

46 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

56 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

2 hours ago