महिलाओं से दरिंदगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मणिपुर हिंसा के बीच दो महिलाओं को निर्वस्त्र सड़क पर घुमाने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम खुयरूम हेरादास है. हेरादास को पुलिस ने गुरुवार की सुबह थॉउबल से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी को वीडियो के आधार पर गिरफ्तार किया है. जिसमें वो हरी-टीशर्ट पहने हुए दिखाई दे रहा है. पुलिस ने दावा किया है कि वायरल वीडियो में महिला के साथ अभद्रता कर रहा युवक हेरादास है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 12 टीमों को लगाया गया है.
गौरतलब है कि बुधवार को एक वीडियो सामने आया है. जिसमें एक समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र सड़कों पर घुमाया जा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद कई इलाकों में तनाव फैल गया है. जिसे देखते हुए भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. वहीं इस मामले को लेकर पूरे देश में निंदा हो रही है. विपक्ष ने मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह से इस्तीफे की मांग की है.
दो महिलाओं को सड़क पर निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने का ये वीडियो 4 मई का बताया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि 20 जुलाई को आईटीएलएफ का प्रदर्शन होने वाला था. जिससे ठीक एक दिन पहले इस वीडियो को वायरल कर माहौल को खराब करने की कोशिश की गई है.
आईटीएलएफ के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ये वीडियो कांगपोकपी जिले का है. 4 मई को ये घटना हुई थी. जिसमें पुरुषों का एक झुंड दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनके साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं. महिलाएं लगातार गुहार लगा रही हैं, लेकिन उनकी मदद के लिए भी आगे नहीं आया. अब इस वीडियो को वायरल कर दिया गया है. इससे इन पीड़ित महलिाओं पर अब तक जो बीता है उससे भी भयावह आगे की जिंदगी हो गई है.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर ट्रांसपोर्ट सेवाओं पर रोक लगाने के…
Iran US war latest news: ईरान-अमेरिका युद्ध कब खत्म होगा? डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि…
तेलुगु अभिनेता विजय देवरकोंडा को दिल्ली हाई कोर्ट से पर्सनैलिटी राइट्स मामले में अंतरिम राहत…
CJP Protest Jantar Mantar: फरीदाबाद में दिल्ली बार्डर सहित दूसरे जिलों और राज्यों से लगते…
दिल्ली हाई कोर्ट ने अमिताभ बच्चन के पर्सनैलिटी राइट्स मामले में कहा है कि यदि…
आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में छलेसर पुलिस चौकी के पास सार्वजनिक जगह पर शराब पीने…