मल्टीग्रेन रोटी खाने से वजन और ब्लड शुगर पर क्या पड़ेगा असर?
पीएम मोदी (फोटो ANI)
Manipur Violence: मणिपुर में पिछले करीब चार महीने से बवाल और खूनी संघर्ष चल रहा है. इस बीच कल एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने सभी को शर्मसार कर दिया. वीडियो में एक महिला को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया जा रहा था. इस घटना पर पीएम मोदी (PM Narendra Modi) का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा कि, “मेरा दिल दर्द और गुस्से से भरा है. मणिपुर की जो घटना हमारे सामने आई है, वह किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है. मैं सभी सीएम से आग्रह करता हूं कि वे अपने राज्यों में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करें खासकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए और सख्त से सख्त कदम उठाएं. राजस्थान या छत्तीसगढ़ की कोई घटना हो या मणिपुर की या देश के किसी भी कोने की, राजनीति से ऊपर उठें.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि, “मैं देश को आश्वस्त करता हूं, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. कानून पूरी ताकत से अपना काम करेगा. मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता.”
यह भी पढ़ें- Manipur Violence: दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया, वीडियो वायरल होने के बाद कई इलाकों में फैला तनाव
वहीं इस मामले पर प्रदेश के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि, “वीडियो सामने आने के तुरंत बाद घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए मणिपुर पुलिस हरकत में आई और आज सुबह पहली गिरफ्तारी की गई. फिलहाल गहन जांच चल रही है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, जिसमें मृत्युदंड की संभावना पर भी विचार किया जाएगा.
LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…
UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…
Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…
Jharkhand News: रांची के डोरंडा स्थित JAP-1 में 1880 से चली आ रही परंपरा के…
कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…
नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…