देश

भारत एक्सप्रेस से खास बातचीत में बोले मनीष कश्यप – “मैं पत्रकार नहीं, जनता की आवाज हूं”

बिहार के युवाओं के बीच लोकप्रिय चेहरा बन चुके मनीष कश्यप अब डिजिटल प्लेटफॉर्म से निकलकर राजनीति की मुख्यधारा में कदम रख चुके हैं. कभी भ्रष्टाचार और सिस्टम की नाकामी पर तीखे वीडियो बनाने वाले इस यूट्यूबर ने अब सत्ता के गलियारों में बदलाव की कोशिश शुरू की है. भारत एक्सप्रेस को दिए एक बेबाक इंटरव्यू में मनीष ने अपने सफर, संघर्ष, विचारधारा और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर खुलकर बात की.

“न मेरी भाषा पत्रकारों जैसी है, न मेरा तरीका”

पश्चिमी चंपारण के चनपटिया से आने वाले मनीष कश्यप ने यूट्यूब के माध्यम से भ्रष्टाचार, प्रशासनिक विफलताओं और विकास की दुर्दशा जैसे विषयों को जोर-शोर से उठाया. उन्होंने बताया कि वे पढ़ाई से इंजीनियर हैं और तकनीकी पृष्ठभूमि ने उन्हें टूटी सड़कों, पुलों और कुप्रबंधन की पहचान करने में मदद की. उनकी विशुद्ध बिहारी अंदाज में की गई रिपोर्टिंग ने उन्हें युवा वर्ग में लोकप्रिय बना दिया.

मनीष पर लंबे समय से आरोप लगते रहे हैं कि वे संवाद के नाम पर आक्रामक भाषा और असंयमित शब्दों का प्रयोग करते हैं. लेकिन वे इन आरोपों को लेकर न तो सफाई देते हैं और न ही माफी मांगते हैं. उल्टे वे इसे ही अपनी पहचान मानते हैं.

“बहुत लोगों ने कहा कि आप जो शब्दों का चयन करते हैं, वो पत्रकारिता में नहीं चलता. लेकिन जब मैं जेल गया, तब सभी न्यूज चैनलों ने यही कहा – यूट्यूबर मनीष कश्यप गिरफ्तार. तब मुझे रियलाइज हुआ कि मैं पत्रकार बन ही नहीं सकता. न मेरी भाषा पत्रकारों जैसी है, न मेरा तरीका.”

पूरा इंटरव्यू यहां देखें…


ये भी पढ़ें- कभी कांग्रेस की सरकार आई तो पत्थरबाज पनपेंगे..लेकिन भारत को सीरिया नहीं बनने देंगे हम: मनीष कश्यप


राजनीति में अपनी संभावित भूमिका पर क्या कहा?

मनीष कश्यप ने साफ कर दिया है कि वे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 लड़ने जा रहे हैं. उन्होंने कहा, “हां, हां, ये तय है कि मैं विधानसभा चुनाव लड़ रहा हूं.” जब उनसे पूछा गया कि क्या पार्टी की ओर से उन्हें टिकट मिलने की पुष्टि हो चुकी है या कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं, तो मनीष ने मुस्कुराते हुए कहा, “कुछ चीजें कैमरे के सामने नहीं कही जातीं. जो बताने लायक होती हैं, वो बता दी जाती हैं. बाकी चीजें ऊपर वाले पर छोड़ दी जाती हैं.”

“मैं राजनीति से दूर रहा हूं, लेकिन राजनीतिक घटनाओं से जुड़ा रहा हूं. मैं मानता हूं कि अगर मैं उस लायक रहा, तो मुझे कोई भूल नहीं पाएगा. मैं अपना काम करता रहूंगा, बाकी भगवान की मर्जी है.”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह किसी दबाव या डर से कुछ नहीं करते, बल्कि जनता के बीच रहकर अपने काम और सच्चाई के बल पर आगे बढ़ते हैं.

मनीष कश्यप ने माना कि सिर्फ लोकप्रिय चेहरा होना ही काफी नहीं होता. उन्होंने कहा कि राजनीति में टिकट मिलना कई बार आसान नहीं होता, क्योंकि “स्थानीय स्तर पर मारामारी और दावेदारों की जद्दोजहद भी होती है.” लेकिन उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि यदि वे जनता के बीच अपनी साख बनाए रखेंगे, तो उनका राजनीतिक रास्ता खुद-ब-खुद साफ होता चला जाएगा.


ये भी पढ़ें- ‘स्टालिन की खुशामद में हिंदी हुई डिलीट, दोस्ती पर पिन’: PK की पॉलिटिकल प्रायॉरिटीज पर मनीष कश्यप का तंज


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

अगले 7 घंटे 16 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 85 की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…

36 minutes ago

फ्रांस में अवैध घुसपैठियों ने मचाई तबाही, लुई विटॉन और रोलेक्स के शोरूम लूटे, फूंक दी गाड़ियां

France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…

46 minutes ago

कोलकाता के बाद अब ग्‍वालियर में भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को रौंद डाला, 12 की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास नवरात्र के दौरान बेकाबू ट्रक…

1 hour ago

नवरात्रि की महाष्टमी पर सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग: जानें मां महागौरी पूजा, शुभ मुहूर्त समेत आज का पूरा पंचांग

आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…

2 hours ago

सुकर्मा योग से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत! मेष-सिंह को मिलेगा लाभ तो कन्या वाले हो जायें सावधान

18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

2 hours ago