देश

कभी कांग्रेस की सरकार आई तो पत्थरबाज पनपेंगे..लेकिन भारत को सीरिया नहीं बनने देंगे हम: मनीष कश्यप

Manish Kashyap Exclusive Interview: पॉपुलर यूट्यूबर मनीष कश्‍यप भारत एक्सप्रेस के नोएडा स्थित ऑफिस आए. यहां इंटरव्यू में उन्‍होंने ‘सनातन’ बनाम तुष्टीकरण, विकास बनाम वोटबैंक और सच्चाई बनाम सियासी शोर जैसे कई संवेदनशील मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने दावा किया कि “भारत को सीरिया नहीं बनने दिया जाएगा”, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि “जो सच्चाई बोलता है, उसे आज मुस्लिम विरोधी ठहरा दिया जाता है.”

मनीष कश्यप ने कहा कि भारत में सनातन धर्म की बात करते ही मीडिया और कुछ वर्गों द्वारा उसे कट्टरता से जोड़ दिया जाता है. जबकि उनका मकसद किसी भी धर्म का अपमान नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति और पहचान की बात करना है.

उन्होंने कहा, “हम कुरान और पैगंबर साहब का सम्मान करते हैं, लेकिन जब हम अपने धर्म की बात करते हैं, तो सवाल उठते हैं. आखिर क्यों?”

“एक एकड़ जमीन पर मुस्लिम परिवारों से 20 आवेदन”

मनीष कश्यप ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का उदाहरण देते हुए दावा किया कि एक एकड़ जमीन पर मुस्लिम परिवारों से 20 लोग आवेदन कर योजना का लाभ ले रहे हैं, जबकि हिंदू परिवारों को मात्र एक सदस्य को ही लाभ मिल पाता है.

उन्होंने कहा, “एक हिंदू किसान को ₹2000 मिलता है और उसी ज़मीन पर मुस्लिम परिवार को ₹40,000. ये सिस्टम की खामी है. यह आंकड़े अगर हम दिखा दें, तो कहा जाता है कि हम नफरत फैला रहे हैं.”

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और किसान समृद्धि योजना के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि इन योजनाओं का 40% से अधिक लाभ मुस्लिम समुदाय को मिला है, जबकि उनकी जनसंख्या केवल 16% है.

“कांग्रेस की सरकार आएगी तो पत्थरबाज बनाएगी”

मनीष कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि चाहे कोई मोदी जी को गाली दे या समर्थन करे, वो सबके लिए काम करते हैं. उन्होंने कहा, “मोदी जी तुम्हारे लिए काम करेंगे, तुम्हारी बहन-बेटी के लिए, बच्चों के लिए. जबकि कांग्रेस की सरकार आएगी, तो वो पत्थरबाज बनाएगी, आतंकवादी बनाएगी.”

उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार की वजह से मुस्लिम समाज के 205 युवा UPSC पास कर चुके हैं, जो कांग्रेस शासन के मुकाबले कहीं ज्यादा है.

“कुछ मौलवी मुसलमानों को भड़काते-फिरते हैं”

मनीष कश्यप ने कहा कि “मुस्लिम समुदाय में जागरूकता आ रही है, लेकिन कुछ ‘मदरसा छाप मौलवी’ उन्हें भड़का रहे हैं. उनकी रोजी-रोटी ही इसी से चलती है.” उन्होंने भरोसा जताया कि धीरे-धीरे माहौल बदलेगा और मुस्लिम समाज खुद यह समझेगा कि उनके असली हित में कौन खड़ा है.

हम भारत को सीरिया नहीं बनने देंगे: कश्यप

मनीष कश्यप ने कहा, “हम भारत को सीरिया नहीं बनने देंगे. पाकिस्तान, ईरान, इराक की हालत देखिए. हम नहीं चाहते कि भारत का वह हाल हो.”

राइट विंग यूट्यूबर, बिहार में लोकप्रिय चेहरा

बिहार के युवाओं के बीच लोकप्रिय चेहरा बन चुके मनीष कश्यप अब डिजिटल प्लेटफॉर्म से निकलकर राजनीति की मुख्यधारा में कदम रख चुके हैं. कभी भ्रष्टाचार और सिस्टम की नाकामी पर तीखे वीडियो बनाने वाले इस यूट्यूबर ने अब सत्ता के गलियारों में बदलाव की कोशिश शुरू की है. भारत एक्सप्रेस को दिए एक बेबाक इंटरव्यू में मनीष ने अपने सफर, संघर्ष, विचारधारा और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर खुलकर बात की.

यह भी पढिए: ‘स्टालिन की खुशामद में हिंदी हुई डिलीट, दोस्ती पर पिन’: PK की पॉलिटिकल प्रायॉरिटीज पर मनीष कश्यप का तंज

Bharat Express Desk

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

4 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

5 hours ago