खेल

Mohammed Shami ने चैंपियंस ट्रॉफी में सेलेक्शन के लिए पेश किया दावा, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा…

विजय हज़ारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद, भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है. शमी, जो आखिरी बार नवंबर 2023 (ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप) में भारत के लिए खेले थे, अब फिर से टीम इंडिया की जर्सी में वापसी के लिए तैयार हैं.

शमी ने हाल ही में अपने अभ्यास का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे नेट्स पर गेंदबाजी करते नज़र आए. वीडियो में उनकी रफ्तार और सटीकता साफ दिख रही थी. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “सटीकता, गति और जुनून- दुनिया का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार! #Shami #TeamIndia”. यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

चैंपियंस ट्रॉफी से कुछ दिन पहले शमी की वापसी भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा संकेत है. बीसीसीआई और चयनकर्ता भी उनकी फिटनेस पर नजर बनाए हुए हैं. वहीं, सिडनी टेस्ट के दौरान जसप्रीत बुमराह की चोट ने टीम इंडिया को चिंता में डाल दिया है. ऐसे में शमी की वापसी टीम के लिए और भी अहम हो जाती है.

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए की जमकर मेहनत

चैंपियंस ट्रॉफी में चयन के लिए शमी नेट्स पर जमकर मेहनत कर रहे हैं. उन्हें पहले मेलबर्न और सिडनी टेस्ट मैचों से बाहर कर दिया गया था, क्योंकि उनके बाएं घुटने में सूजन थी. इसके बाद उन्होंने ब्रेक लिया और इस महीने विजय हज़ारे ट्रॉफी में वापसी की.

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शमी की कमी साफ नज़र आई, जहां बुमराह ने 32 विकेट लिए लेकिन दूसरे छोर से उन्हें ज़्यादा मदद नहीं मिली. बुमराह की चोट की स्थिति पर अभी कोई अपडेट नहीं है, लेकिन शमी की फिटनेस और टीम में वापसी भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ी राहत बन सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

2 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

16 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

19 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

41 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

45 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

1 hour ago