बिजनेस

भारत की जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 2024-25 में 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान

भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर वित्त वर्ष 2024-25 में 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है. यह पिछले वित्त वर्ष में 8.2 प्रतिशत थी. यह जानकारी सांख्यिकी मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी किए गए पहले अग्रिम अनुमान में दी गई.

6.6 प्रतिशत थी अनुमानित वृद्धि

यह अनुमान दिसंबर की मौद्रिक नीति में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी किए गए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि अनुमान 6.6 प्रतिशत से काफी कम है. हालांकि, चीन की विकास दर 5 प्रतिशत से कम होने के कारण भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बना रहेगा. आंकड़ों में बताया गया कि कृषि, कंस्ट्रक्शन और सर्विस सेक्टर ब्राइट स्पॉट के रूप में उबरे हैं.

कृषि और उससे जुड़े हुए सेक्टरों की वृद्धि दर वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान 3.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है. इस सेक्टरों में पिछले वित्त वर्ष में 1.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी. कंस्ट्रक्शन और फाइनेंशियल, रियल एस्टेट और प्रोफेशनल सर्विस सेक्टर में वृद्धि दर क्रमशः 8.6 प्रतिशत और 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है.

आधिकारिक बयान के अनुसार, निजी अंतिम उपभोग व्यय में भी वृद्धि हुई है, जिसमें पिछले वर्ष की 4 प्रतिशत की वृद्धि दर की तुलना में इस वित्त वर्ष के दौरान 7.3 प्रतिशत की वृद्धि दर देखी गई है.

आम बजट से पहले आंकड़े जारी

ये आंकड़े आम बजट 2025 से पहले जारी किए गए हैं, जो बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में निरंतर निवेश के साथ विकास को बढ़ावा देने और कृषि क्षेत्र में गति बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता को रेखांकित करते हैं.

यह भी पढ़ें- 2024 में रियल एस्टेट में संस्थागत निवेश 22% बढ़कर 6.5 अरब डॉलर तक पहुंचा

भारतीय अर्थव्यवस्था ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के लिए 5.4 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर दर्ज की थी, जो पिछली तिमाही की तुलना में काफी कम थी. दूसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी होने के कारण ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने चालू वित्त वर्ष के लिए विकास दर के अपने अनुमान को 7.2 प्रतिशत से घटाकर 6.6 प्रतिशत कर दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

2 minutes ago

चीनी निवेश ऐप धोखाधड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश अरोड़ा और रोहित विज की जमानत रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…

6 minutes ago

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…

20 minutes ago

‘डॉक्टर साब! मरीज से पहले मैं आया हूं…’ इंदौर के सबसे बड़े अस्पताल की ओपीडी में ताला खुलते ही सांप का बवंडर

Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…

24 minutes ago

‘सजा’ देने के चक्कर में कानून हाथ में! मंदिर परिसर में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…

35 minutes ago

विथ्या रामराज ने रचा इतिहास: 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…

40 minutes ago