देश

Manish Sisodia Arrested: “जेल में डालना हो डालिए, हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते रहेंगे,” सिसोदिया की गिरफ्तारी पर बोले संजय सिंह

Manish Sisodia Arrested: शराब नीति मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का सोमवार को डॉक्टरों की एक टीम ने मेडिकल परीक्षण किया. सीबीआई ने अपने मुख्यालय में चिकित्सा परीक्षण कराया. कानून और व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए उन्हें एम्स नहीं ले जाया जा सका.

मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ले जाया जाएगा और सेशन कोर्ट में पेश किया जाएगा. सीबीआई उनकी दो हफ्ते की हिरासत की मांग करेगी. हालांकि इससे पहले जांच एजेंसी ने उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश करने की योजना बनाई थी.

बता दें कि आबकारी नीति घोटाले में रविवार को मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने दिन भर की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था.

आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने कहा कि “मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करना मोदी की सरकार का कार्यतापूर्ण परिचय है, ये उनकी कार्यतापूर्ण कार्रवाई है और दूसरी तरफ मोदी जी के मित्र अडानी है. जिन्होंने लाखों-करोड़ का घोटाला किया लेकिन उनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है.”

“सरकार अडानी की नौकर है और हम उनसे नहीं डरते”

संजय सिंह ने कहा कि “मैं PM से पूछना चाहता हूं कि आप अपने मुंह से अडानी का नाम क्यों नहीं लेते? आपके पास हिम्मत नहीं कि आप अडानी के खिलाफ कार्रवाई कर सकें. उनकी सरकार अडानी की नौकर है और हम उनसे नहीं डरते हैं. आपको जितना जेल में डालना हो डालिए लेकिन आपके भ्रष्टाचार के खिलाफ हम लड़ते रहेंगे.”

देश में खत्म हो चुका है लोकतंत्र- गोपाल राय

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि “जिस तरह से मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी हुई और अडानी से यारी जारी है, यह सवाल उठाता है कि देश में लोकतंत्र खत्म हो चुका है. यह सारे मंत्रियों को गिरफ़्तार कर लें उसके बाद भी सरकार और लड़ाई भी चलेगी. वह बताएं कि उन्होंने छापे किए उसमें क्या मिला?.”

ये भी पढ़ें: Manish Sisodia Arrested: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अलर्ट, ‘आप’ मुख्यालय और ‘CBI’ दफ्तर में सुरक्षा कड़ी

आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदर्शन करने के सवाल पर दीपेंद्र पाठक (स्पेशल सीपी, लॉ एंड ऑर्डर) ने कहा कि “किसी भी तरह के क़ानून व्यवस्था पर असर पड़ेगा उसके लिए दिल्ली पुलिस का प्रभावी, मजबूत प्रणाली है और हमारे अधिकारी ज़मीन पर मौजूद हैं. हम देखेंगे की सारी चीज़ें ठीक से चले.”

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

2 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

3 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

3 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

4 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

5 hours ago