दुनिया

ट्रंप, मेलोनी और मोदी को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया जाता है: इतालवी पीएम ने ऐसा क्यों कहा?

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने वामपंथी राजनेताओं पर निशाना साधते हुए कि वह पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जीत से घबराए हुए हैं. उन्होंने दावा किया कि वामपंथियों द्वारा की जा रही ट्रंप, मोदी और खुद उनकी आलोचना सिर्फ लेफ्ट का दोहरा मापदंड है.

रविवार को वाशिंगटन में कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस (सीपीएसी) 2025 में बोलते हुए मेलोनी ने ट्रंप और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की तारीफ की की, जबकि ‘अभिजात्य वर्ग’ और वामपंथी नेताओं पर निशाना साधा.

मेलोनी ने कहा, “वामपंथी घबराए हुए हैं और ट्रंप की जीत के साथ उनकी चिड़चिड़ाहट उन्माद में बदल गई है – न केवल इसलिए कि रूढ़िवादी जीत रहे हैं, बल्कि इसलिए भी कि रूढ़िवादी वैश्विक स्तर पर सहयोग कर रहे हैं.”

इतालवी पीएम ने दोहरे मापदंड का जिक्र करते हुए याद दिलाया कि किस तरह पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर की 1990 के दशक में वैश्विक उदारवादी नेटवर्क बनाने के लिए तारीफ की गई थी, जबकि ट्रंप, वो स्वयं, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिली और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे नेताओं पर लोकतंत्र को खतरे में डालने का आरोप लगाया जाता है.

मेलोनी ने कहा, “जब बिल क्लिंटन और टोनी ब्लेयर ने 90 के दशक में वैश्विक वामपंथी उदारवादी नेटवर्क बनाया था, तो उन्हें राजनेता कहा गया. आज, जब ट्रंप, मेलोनी, माइली या शायद मोदी बात करते हैं, तो उन्हें लोकतंत्र के लिए खतरा कहा जाता है. यह वामपंथियों का दोहरा मापदंड है.”

इतालवी पीएम ने कहा कि मीडिया और राजनीतिक हमलों के बावजूद रूढ़िवादी नेता चुनाव जीतते रहते हैं, क्योंकि ‘लोग अब उनके झूठ पर विश्वास नहीं करते.’

मेलोनी ने कहा, “लोग भोले नहीं हैं जैसा कि वामपंथी उन्हें समझते हैं. वे हमें वोट देते हैं क्योंकि हम स्वतंत्रता की रक्षा करते हैं, हम अपने राष्ट्रों से प्यार करते हैं, हम सुरक्षित सीमाएं चाहते हैं, हम व्यवसायों और नागरिकों को वामपंथी पागलपन से बचाते हैं. हम परिवार और जीवन की रक्षा करते हैं, हम अपने विश्वास और अपनी मुक्त अभिव्यक्ति के पवित्र अधिकार की रक्षा करते हैं, और हम सामान्य ज्ञान के लिए खड़े होते हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

4 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

9 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

10 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

21 minutes ago

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

42 minutes ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

1 hour ago