देश

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री मोदी ने कोमाराम भीम को किया याद, बोले- उन्होंने लाखों लोगों के दिलों में अमिट छाप छो़ड़ा, संघर्ष से प्रेरणा लें युवा

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)  ने महान क्रांतिकारी और आदिवासी नेता कोमाराम भीम को याद किया है. ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने देश के युवाओं से आग्रह किया है कि वे उनके बारे में अधिक से अधिक जानने का प्रयास करें. पीएम मोदी ने 20वीं सदी के प्रारंभिक काल का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौर में ब्रिटिश शासन और हैदराबाद के निजाम के अत्याचार चरम पर थे. ऐसे में मात्र 20 वर्ष की आयु में कोमाराम भीम ने अन्याय के खिलाफ हथियार उठाए.

उन्होंने कहा, “20वीं सदी का शुरुआती कालखंड, तब दूर-दूर तक आजादी की कहीं कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही थी. पूरे भारत में अंग्रेजों ने शोषण की सारी सीमाएं लांघ दी थीं और उस दौर में हैदराबाद के देशभक्त लोगों के लिए दमन का दौर और भी भयावह था. वे क्रूर और निर्दयी निजाम के अत्याचारों को भी झेलने को मजबूर थे. ऐसे कठिन समय में करीब बीस साल का एक नौजवान इस अन्याय के खिलाफ खड़ा हुआ था.”

पीएम मोदी ने बताया कि उस दौर में जब निजाम के खिलाफ एक शब्द बोलना भी गुनाह था, उस नौजवान ने सिद्दीकी नाम के निजाम के एक अधिकारी को खुली चुनौती दी थी. निजाम ने सिद्दीकी को किसानों की फसलें जब्त करने के लिए भेजा था, लेकिन अत्याचार के खिलाफ इस संघर्ष में उस नौजवान ने सिद्दीकी को मौत के घाट उतार दिया.

मैं आग्रह करता हूं, उनके बारे में अधिक जानें और प्रेरणा लें

प्रधानमंत्री ने कहा, “कोमाराम भीम की उम्र 40 साल थी, लेकिन उन्होंने आदिवासी समाज समेत लाखों लोगों के दिलों में अमिट स्थान बनाया. वे अपनी रणनीतिक कुशलता के लिए प्रसिद्ध थे और निजाम की सत्ता के लिए बड़ी चुनौती बने. 1940 में निजाम के लोगों ने उनकी हत्या कर दी.”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “अभी 22 अक्टूबर को ही कोमाराम भीम की जन्म-जयंती मनाई गई. अपने जीवन-काल में उन्होंने अनगिनत लोगों, विशेषकर आदिवासी समाज के हृदय में अमिट छाप छोड़ी. उन्होंने निजाम के खिलाफ संघर्ष कर रहे लोगों में नई ताकत भरी. वे अपने रणनीतिक कौशल के लिए भी जाने जाते थे. निजाम की सत्ता के लिए वे बहुत बड़ी चुनौती बन गए थे.”

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से कहा, “मैं आग्रह करता हूं कि वे उनके बारे में अधिक जानें और उनके संघर्ष से प्रेरणा लें.”


ये भी पढ़ें: Mann Ki Baat: 7 नवंबर को मनाया जाएगा वंदे मातरम का 150वां उत्सव, पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में लोगों से मांगे सुझाव


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

3 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago