देश

‘शारदा दीदी का निधन भोजपुरी संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति’, अंतिम दर्शन कर भावुक हुए मनोज तिवारी – Video

बिहार की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार रात दिल्ली AIIMS में निधन हो गया. वे 72 साल की थीं. छठ के गाए उनके गीत बेहद मशहूर हुए और इस पर्व के पहले ही दिन उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन पर भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने आज शोक जताया. उन्होंने शारदा के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन भी किए.

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने जताया शोक

शारदा सिन्हा के निधन के बाद भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता-गायक मनोज तिवारी AIIMS दिल्ली पहुंचे और दिवंगत गायिका के परिजनों को सांत्वना दी. मनोज तिवारी ने शारदा सिन्हा के पार्थिव शरीर को नमन किया और उनके बेटे एवं परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की.

मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट और वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “छठी मैया और भक्ति संगीत के माध्यम से भोजपुरी की मिठास को देश-दुनिया में पहुंचाने वाली बड़ी बहन शारदा दीदी जी के अंतिम दर्शन आज AIIMS दिल्ली में किए. दीदी शारदा का निधन भोजपुरी जगत और देश के लिए अपूरणीय क्षति है.”

पूर्वांचल संगीत की अपूरणीय क्षति: कल्पना पटवारी

लोक संगीत की मशहूर गायिका कल्पना पटवारी ने भी शारदा सिन्हा के निधन को पूर्वांचल संगीत जगत में एक ऐसी कमी बताया है जिसकी भरपाई अब कभी नहीं हो सकेगी. कल्पना पटवारी ने अपने वीडियो संदेश में कहा, “व्यक्तिगत तौर पर उनसे मुलाकात बहुत कम हुई है. लेकिन पूर्वांचल संगीत की बात करें तो शारदा सिन्हा का प्रभाव हर पूर्वांचल व्यक्ति पर है. यह पूर्वांचल संगीत की दुनिया में एक ऐसी क्षति है जो कभी पूरी नहीं हो पाएगी. वह छठ के गीत गाने के लिए ही धरती पर आई थीं और ऐसा प्रतीत होता है कि अंतिम समय में छठ मैया ही उन्हें अपने साथ ले गई हैं.”

शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि देते हुए कल्पना पटवारी ने अपने संदेश में यह भी कहा कि उनकी प्रेरणा से वह और अन्य कलाकार उनके पदचिन्हों पर चलने की कोशिश करेंगे. पटवारी ने भावुक होकर कहा, “हमारी कोशिश रहेगी कि उनके पदचिन्हों पर चलें. और भोजपुरी का जो झंडा आपने फहराया है उसको कभी गिरने नहीं देंगे.”


ये भी पढ़ें- Bihar Kokila Sharda Sinha: पटना में होगा शारदा का अंतिम संस्कार, बेटे ने कहा- मां हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगी


कल्पना पटवारी ने शारदा सिन्हा के परिवार के लिए अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं. उन्होंने कहा कि शारदा सिन्हा के बच्चों के लिए यह समय बहुत कठिन है क्योंकि उन्होंने बहुत ही कम समय में अपने माता-पिता दोनों को खो दिया है. पटवारी ने कहा, “मेरी छठी मैया से प्रार्थना है कि उनके परिवार को इस मुश्किल समय में शक्ति प्रदान करें.”

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

‘दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही, UN जैसी संस्थाएं नाकाम’, PM मोदी ने बताया नई विश्व व्यवस्था में क्या होगी भारत की भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…

4 hours ago

तिब्बत-चीन में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कुछ ही मिनटों में तीन बार हिली धरती

तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…

5 hours ago