Bharat Express DD Free Dish

Sharda Sinha

'बिहार कोकिला' शारदा सिन्हा की पुण्यतिथि पर 'मोदी स्टोरी' में उस स्वर को याद किया गया है, जिसने लोक संगीत को नई पहचान दी. लोक संगीत के इतिहास में शारदा सिन्हा वह आवाज हैं.

आज बिहार की मिट्टी से निकली उस मधुर आवाज को विदा हुए एक साल हो गया, जो कभी थमती नहीं लगती थी. 'बिहार कोकिला' के नाम से मशहूर पद्म विभूषण शारदा सिन्हा की पहली पुण्यतिथि पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है.

बिहार कोकिला स्वo शारदा सिन्हा को कला के क्षेत्र में पद्म विभूषण, स्वo सुशील कुमार मोदी को लोक कार्य के क्षेत्र में पद्म भूषण एवं स्वo आचार्य किशोर कुणाल को सिविल सेवा के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित करने की घोषणा पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है.

संगीत के प्रति उनके योगदान को देखते हुए शारदा सिन्हा को 1991 में ‘पद्म श्री’ और 2018 में ‘पद्म भूषण’ जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए. इसके अलावा, उन्हें ‘बिहार गौरव’, ‘भिखारी ठाकुर सम्मान’ और ‘मिथिला विभूति’ जैसे कई सम्मान भी मिले हैं.

इस साल मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया. इसमें फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल, गायिका शारदा सिन्हा, तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन, रेडियो प्रस्तोता अमीन सयानी, शास्त्रीय गायक उस्ताद राशिद खान, गजल गायक पंकज उधास जैसी दिग्गज हस्तियों शामिल हैं.

शारदा सिन्हा के गाने सिर्फ़ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि सामाजिक संदेश भी देते हैं. वो महिलाओं की ताकत और स्वतंत्रता के लिए आवाज़ उठाती हैं, और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ भी मुखर हैं.

अपने लोक गीतों और छठ महापर्व के गीतों से भारतीय संगीत जगत में अनमोल योगदान देने वाली प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. देश के कई नेताओं और संगीत जगत की हस्तियों ने भी उनके निधन पर शोक जताया है.

शारदा सिन्हा के पार्थिव शरीर को सुबह-सबेरे दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया. एम्स में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी भी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे. कई और राजनेता भी शोक व्यक्त करने आ रहे हैं.

शारदा सिन्हा की गायकी में एक खास बात यह है कि उन्होंने लोक संगीत को आधुनिकता से जोड़ा. उन्होंने भोजपुरी, मैथिली, मगही, और हिंदी में गाने गाए, लेकिन उनका नाम सबसे ज्यादा छठ पूजा के गीतों से जुड़ा हुआ है.

लोक गायिका शारदा सिन्हा का दिल्ली स्थित एम्स में निधन हो गया. उन्होंने 72 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली. शारदा सिन्हा पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं.