देश

WiFi Services On Flights: अब फ्लाइट में चला सकेंगे इंटरनेट, केंद्र सरकार ने बदली गाइडलाइंस

Wifi Services On Flights – New Guidelines: केंद्र सरकार ने हवाई यात्रियों के लिए उड़ान के दौरान इंटरनेट सेवाओं के इस्तेमाल को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं. केंद्र सरकार ने आदेश जारी कर कहा है कि हवाई उड़ान के दौरान 3,000 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद यात्री वाई-फाई के जरिए इंटरनेट सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे.

केंद्र सरकार के आदेश में कहा गया है कि यात्री केवल 3,000 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचने वाले विमानों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग कर सकते हैं. आसमान में इंटरनेट की सुविधा का लुत्फ लेने के लिए हवाई यात्रियों को फ्लाइट के कैप्टन परमिशन दिया करेंगे. कैप्टन के पास वाई-फाई चालू या बंद करने का अधिकार होगा.

साथ ही वाई-फाई तब चालू होगा जब विमान टेक स्टेबल स्पीड पर होगा. वहीं, टेक-ऑफ या लैंडिंग के दौरान इसको बंद रखना होगा. एक अधिकारी ने बताया कि विमानों की उड़ान और समुद्री कनेक्टिविटी नियम 2018 के तहत ये निर्देश जारी किए गए हैं.

मोबाइल संचार सेवाएं प्रदान करने की अनुमति तभी मिलेगी, जब विमान भारतीय हवाई क्षेत्र में 3000 मीटर की ऊंचाई पर होगा.

इसलिए, आपको यह ध्‍यान रखना होगा कि यह आदेश केवल भारतीय हवाई क्षेत्र के भीतर हवाई यात्रियों के लिए लागू होगा. ऐसा केंद्र सरकार ने लैंड मोबाइल नेटवर्क में दखल से बचने के लिए किया है. केंद्र सरकार ने अपने अधिसूचित नए नियमों में ये आदेश दिए हैं.

आदेश में कहा गया है कि ‘उप-नियम (1) में निर्दिष्ट भारतीय हवाई क्षेत्र में न्यूनतम ऊंचाई के बावजूद, वाई-फाई के माध्यम से इंटरनेट सेवाएं केवल तभी प्रदान की जाएंगी जब विमान में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करने की अनुमति हो.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सिर्फ दूध बेचना काफी नहीं! अमित शाह ने बताया, कैसे मक्खन-चीज और बायोगैस से चमकेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश को कई सौगात देते हुए…

5 minutes ago

ऑलिव रिडले कछुओं के संरक्षण में आदाणी फाउंडेशन की पहल को मिला ओडिशा सरकार का साथ, रिपोर्ट में सामने आए अहम तथ्य

Olive Ridley Turtles: ओडिशा सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री गणेश राम…

7 minutes ago

IRCTC घोटाला: लालू यादव परिवार की बढ़ेंगी मुश्किलें, 30 अक्टूबर को तय होंगे औपचारिक आरोप

राऊज एवेन्यू कोर्ट आईआरसीटीसी होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व रेल मंत्री…

15 minutes ago

पैक्ड फूड के खतरों से अब स्कूल में बचेंगे बच्चे! FSSAI का नया दांव, शिक्षा मंत्रालय को लिखा पत्र

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद FSSAI ने पैकेज्ड फूड पर फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल (FOPL)…

25 minutes ago

गोरखपुर और आगरा शिक्षक सीट पर सपा का मास्टरस्ट्रोक! BJP के बागी डॉ. संजयन और डॉ. आकाश अग्रवाल बने प्रत्याशी

UP Legislative Council Election: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव…

29 minutes ago

भारत-ब्राजील फुटबॉल मैत्री मैच; कोलकाता के इस ऐतिहासिक मुकाबले में शामिल होंगे CMD उपेंद्र राय

भारत और ब्राजील के बीच बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मुकाबला आज कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम…

33 minutes ago