आज केंद्रीय वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman का जन्मदिन है. देशभर के लोग और राजनीतिक नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनके लिए ढेरों शुभकामनाएं आ रही हैं, जिसमें प्रधानमंत्री से लेकर अन्य केंद्रीय और राज्य स्तर के नेता भी शामिल हैं.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “वित्त मंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई राष्ट्र के विकास और प्रगति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता प्रेरणादायक है. मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य, प्रसन्नता और उनके सभी प्रयासों में सफलता की कामना करता हूं.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट कर लिखा, “भाजपा परिवार की वरिष्ठ सदस्य, मा. केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! भगवान श्री हरि विष्णु आपको स्वस्थ, सुदीर्घ एवं सुयशपूर्ण जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें, यही प्रार्थना है.”
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी बधाई देते हुए लिखा, “वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं कामना करता हूँ कि उनका यह वर्ष उत्तम स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि से भरा रहे.”
ये भी पढ़ें- PM Modi ने वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman को जन्मदिन पर दी बधाई, नेतृत्व और योगदान की सराहना की
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, “केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं. हमारे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अपार ऊर्जा और उत्साह से परिपूर्ण, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है. मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं.”
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में लिखा, “केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ. भारत की आर्थिक वृद्धि के प्रति आपका दूरदर्शी नेतृत्व और अथक समर्पण पूरे राष्ट्र को प्रेरित करता है. आपके स्वस्थ, खुशहाल और सफल जीवन की कामना करती हूं.”
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Government Jobs 2026: CPRI, DRDO, EIL और DCPCR में 190 से अधिक सरकारी पदों पर…
Drug Smugglers Arrested Anantnag: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों…
EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…
Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…
Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…
Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…