Bihar News: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर बीजेपी और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए सियासी माहौल को गर्म कर दिया है. राहुल गांधी ने रविवार को सासाराम से ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ की शुरुआत की. इस यात्रा में उन्होंने कहा, “यह यात्रा ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के अधिकार की रक्षा के लिए है.”
कांग्रेस ने इस मुद्दे पर एक बिहार की भोजपुरी भाषा में वीडियो भी जारी किया है जिसमें गाने के जरिए बीजेपी और चुनाव आयोग पर धांधली के आरोप लगाए हैं. वीडियो में कहा गया है कि बीजेपी और चुनाव आयोग वोटवा चोर लागेला, रोजगार पे डाला ताला, वोट पे डाका डाला. कांग्रेस ने दावा किया है कि बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के नाम दो जगह वोटर लिस्ट में है, जिसका जिक्र इस गाने में भी किया गया है. साथ ही उनका कहना है कि कई मृतक लोगों का नाम वोटर लिस्ट में मौजूद है.
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में जानबुझकर चुनावी धांधली की गई. उन्होंने यह भी कहा कि हम चुनाव आयोग से डरने वाले नहीं हैं. वहीं चुनाव आयोग ने इस आरोपों को खारिज करते हुए राहुल गांधी से हलफनामा दाखिल करने या माफी मांगने की बात की है.
‘मतदाता अधिकार यात्रा’ 16 दिन तक चलेगी और बिहार के करीब 20 जिलों में करीब 1300 किलोमिटर की दूरी तय करेगी. शुरुआत में लालू यादव और तेजस्वी यादव भी इसमें शामिल हुए जबकि आने वाले दिनों में INDIA गठबंधन के अन्य नेता भी शामिल होंगे.
SIR को लेकर कांग्रेस और विपक्ष पहले से ही चुनाव आयोग पर हमलावर हैं. संसद से लेकर सड़क तक विपक्षी सांसदों ने मार्च किया और गिरफ्तारी भी दी. अब देखना होगा कि राहुल गांधी की यह यात्रा बिहार की राजनीति में क्या असर डालती है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…
Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…
Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…
Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…
Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…
Minor Girl Rape Lucknow: राजधानी लखनऊ में चौक थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को…