केंद्रीय वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman को उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शुभकामनाएं दीं. देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री के तौर पर सीतारमण की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके नेतृत्व और योगदान की सराहना की.
PM Modi ने दी जन्मदिन की बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुभकामना देते हुए लिखा, “वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उनके प्रयास हमारे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.”
Birthday greetings to Finance Minister Smt. Nirmala Sitharaman Ji. Her efforts are playing a vital role in realising our dream of a Viksit and Aatmanirbhar Bharat. Praying for her long and healthy life.@nsitharaman
— Narendra Modi (@narendramodi) August 18, 2025
अर्थशास्त्र में की पढ़ाई
निर्मला सीतारमण का जन्म 18 अगस्त 1959 को मदुरै, तमिलनाडु में हुआ. उन्होंने तिरुचिरापल्ली के सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की.
वैश्विक आर्थिक मुद्दों में उनकी गहरी रुचि और शैक्षणिक पृष्ठभूमि ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर विशिष्ट पहचान दिलाई. राजनीति में प्रवेश से पहले उन्होंने कॉर्पोरेट क्षेत्र में एक सफल पेशेवर के रूप में अपनी छाप छोड़ी.
निर्मला सीतारमण की राजनीतिक यात्रा
साल 2006 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ उनकी राजनीतिक यात्रा शुरू हुई. साल 2014 में मोदी सरकार में उन्हें पहली बार मंत्रिमंडल में स्थान मिला. 2017 में निर्मला सीतारमण ने भारत की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री बनकर इतिहास रचा.
ये भी पढ़ें- भारत दौरे पर चीन के विदेश मंत्री Wang Yi, एस जयशंकर और एनएसए डोभाल से करेंगे मुलाकात
भारत की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री बनीं
साल 2017 में निर्मला सीतारमण ने इतिहास रच दिया जब वे भारत की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री बनीं. इस पद पर रहते हुए उन्होंने डोकलाम विवाद जैसे बड़े संकटों के समय सरकार की ओर से अहम जिम्मेदारी निभाई और मजबूती से अपनी भूमिका निभाई.
वित्त मंत्री के रूप में बनाया रिकॉर्ड
निर्मला सीतारमण ने वित्त मंत्री रहते हुए लगातार आठ बार बजट पेश कर एक नया रिकॉर्ड बना दिया. देश की आर्थिक नीतियों को आगे बढ़ाने में उनका योगदान अहम रहा है.
साउथ ब्लॉक में उनकी मौजूदगी उन्हें देश की सबसे प्रभावशाली महिला नेताओं में शामिल करती है. उनकी कार्यशैली की खासियत सादगी, ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ सरकार के एजेंडे को लागू करना है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




