देश

जंगलों में खून बह रहा…, माओवादियों की टूट गई कमर! बिना शर्त सरेंडर करने को तैयार

Maoist Announce Surrender: भारत सालों से माओवादी हिंसा की मार झेल रहा है. गांव से लेकर जंगलों तक भारत के लगभग-लगभग हर कोने में लाल आतंक ने भारत के विकास को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन अब तस्वीर बदल रही है. भारत सरकार के लगातार कार्रवाई ने माओवादियों की कमर तोड़ दी है. हालात ऐसे हो गए हैं कि अब माओवादी संगठनों ने अचानक से हथियार डालने का ऐलान कर दिया है वो भी बिना शर्त. माओवादी संगठनों से संबंधित एक पोस्ट वायरल हो रही है. जिसमें वो चाहते हैं कि सरकार तुरंत ये ऑपरेशन रोक दे और कोई एनकाउंटर ना हो.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाकपा (माओवादी) ने अचानक हथियार डालने का ऐलान किया है. सगंठन के आधिकारिक प्रवक्ता अभय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर हथियार छोड़ने की बात कही है.

1 महीने का मांगा समय

जारी पत्र में माओवादियों के प्रवक्ता अभय ने लिखा है कि अगर सरकार राजी हो जाती है तो वो शांति प्रक्रिया में शामिल हो जाएंगे. यह पत्र 15 अगस्त 2025 को जारी किया गया था, लेकिन ये खबर 16 सितंबर को सामने आई. जिसके बाद मीडिया में इसकी बातें हो रही हैं. भाकपा (माओवादी) के प्रवक्ता अभय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर बिना शर्त सरेंडर और अस्थाई युद्ध विराम की बातें कही है. इसके लिए उसने 1 महीने का समय मांगा है जिससे वो अपने नेताओं और कैडरों से सलाह मशविरा कर सके. बताया जा रहा है कि ये पत्र छत्तीसगढ़ में पत्रकारों को सौंपा गया है.

मार्च 2026 है नक्सल मुक्त भारत की डेडलाइन

गौरतलब है कि देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भारत को नक्सल मुक्त बनाने की डेडलाइन मार्च 2026 रखी है. इसको पूरा करने के लिए देश के सुरक्षाबलों ने माओवादियों के खिलाफ अपने अभियान को तेज कर दिया है. उन्होंने माओवादियों को हथियार डालने की चेतावनी दी है. अमित शाह ने दंतेवाड़ा में कहा था कि, “सरेंडर करो और बस्तर के विकास में शामिल हो जाओ”. उन्होंने सरेंडर करने वाले गांवों के विकास में 1 करोड़ रुपये का फंड देने का भी वादा किया था. 2025 में ही अबतक 521 माओवादी सरेंडर कर चुके हैं.

जंगलों में बह रहा खून…

माओवादी प्रवक्ता अभय ने अपने पत्र में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित करते हुए लिखा है कि, जंगलों में खून बह रहा है. इसे रोकने की जरूरत है. उसने पत्र में कहा है कि माओवादी मार्च से ही हथियार डालने की दिशा में काम कर रहे हैं. उन्होंने सीजफायर का प्रस्ताव भी रखा था, लेकिन गृहमंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया. उल्टे सैनिकों ने माओवादियों के खिलाफ अपने अभियान को और तेज कर दिया.

ये भी पढ़ें- PM Modi 75th birthday: कार्यकार्ता से लेकर प्रधानमंत्री तक, जाने नरेंद्र मोदी का ऐतहासिक सफर

ऑपरेशन कगार ने तोड़ दी नक्सलियों की कमर

केंद्र सरकार ने अप्रैल 2025 से छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन कगार चला रखा है. सुरक्षाबलों और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में अबतक 31 माओवादी मार गिराये गए हैं. मई 2025 में मुंडेकोटा एनकाउंटर में 1 करोड़ रुपये के इनामी माओवादी नेता बसवराज सहित कुल 28 माओवादी मारे गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

9 minutes ago

करोड़ों के इलाज से दम तोड़ रहीं सांसें! SMA मरीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की परमानेंट फंड की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…

14 minutes ago

सिर्फ चेतावनी नहीं, अब एक्शन चाहिए; दक्षिण एशिया में जानलेवा बनती गर्मी से निपटने के लिए भारत समेत 4 देश आए साथ

दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…

20 minutes ago

‘कानून अपने हाथ में ले रही है सरकार…’, डीजीपी नियुक्ति विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सरकार और डीजीपी को नोटिस

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति और राज्य सरकार द्वारा डीजीपी नियुक्ति के नियमों…

27 minutes ago

अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट; हरमंदिर साहिब में टेका माथा, बोले- ‘पंजाब की कानून-व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल’

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…

33 minutes ago

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए नो-वोटिंग: BJP की किस पांसे से बैकफुट पर गए अखिलेश यादव?

UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…

34 minutes ago