Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

PM Modi 75th birthday: कार्यकार्ता से लेकर प्रधानमंत्री तक, जाने नरेंद्र मोदी का ऐतहासिक सफर

PM Modi 75th birthday: पीएम नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिवस मनाने जा रहे हैं. 2014 में भारत के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद से उनका सफर भारतीय राजनीति के इतिहास में एक अहम अध्याय माना जाता है.

PM Modi 75th birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिवस मनाने जा रहे हैं. 2014 में भारत के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद से उनका सफर भारतीय राजनीति के इतिहास में एक अहम अध्याय माना जाता है. देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी नेतृत्व क्षमता और कार्यशैली से मोदी ने एक अलग पहचान बनाई है. आज वे वैश्विक स्तर पर सबसे प्रभावशाली नेताओं में शुमार हैं. ऐसे में आइए जानते है उनकी राजनीतिक सफर के बारे में.

नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के छोटे से कस्बे वडनगर में हुआ था. एक सामान्य परिवार से आने वाले मोदी का बचपन आर्थिक तंगी में गुजरा. आठ साल की उम्र में ही वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ गए और वहीं से उनके सार्वजनिक जीवन की नींव पड़ी.

1960 के दशक के आखिर में मोदी RSS के पूर्णकालिक कार्यकर्ता बने जहां उन्होंने अपने मार्गदर्शक लक्ष्मणराव इनामदार के साथ काम किया, जिसके बाद 1972 में उन्हें संघ का प्रचारक नियुक्त किया गया.

1975 में आपातकाल लगने पर मोदी अंडरग्राउंड हो कर सरकार विरोधी पर्चे बांटे और जेल में बंद कार्यकर्ताओं के परिवारों की मदद की. आपातकाल के बाद मोदी ने संघ में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं जिसके बाद 1978 में विभाग प्रचारक, फिर संभाग प्रचारक और 1981 में प्रांत प्रचारक भी बने. इस दौरान वे ABVP जैसे कई संगठनों से जुड़कर कई बड़े आंदोलनों व कार्यक्रमों का आयोजन किया.

1987 में नरेंद्र मोदी को लालकृष्ण आडवाणी के कहने पर भाजपा में शामिल किया गया, जिसके बाद उनकी सक्रिय राजनीती की शुरुआत हुई. जल्द ही उन्हें गुजरात भाजपा का संगठन मंत्री बना दिया गया जहां उनकी संगठन क्षमता और रणनीतिक कौशल सामने आए.

2001 में मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने जिसके बाद उन्होंने अपने कामकाज से पार्टी में मजबूत जगह बनाई. फिर 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत दिलाकर वे प्रधानमंत्री बने. 2019 में दोबारा चुनाव जीतकर भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की और मोदी लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने.

आपको बता दें की 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी तो बनी, लेकिन इस बार पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर पाई. ऐसे एक साधारण परिवार से निकलकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक का सफर नरेंद्र मोदी की मेहनत, संघर्ष और दृढ़ निश्चय की मिसाल है. 75 वर्ष की उम्र में भी उनका प्रभाव राजनीति, समाज और वैश्विक मंच पर उतना ही प्रबल है जितना पहले था.

ये भी पढ़ें: PM Modi का बिहार को सौगात! 40 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का किया शिलान्यास

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026

Latest