देश

घोसी उपचुनाव में हर तरफ बिछ रही चुनावी बिसात

Ghosi By Election: उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव में मतदान की तारीखें जैसे – जैसे नजदीक आ रहीं हैं वैसे ही चुनावी सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं. एक तरफ जहां भाजपा (Bhartiya Janta Party) ने अपने चालीस स्टार प्रचारकों को चुनावी मैदान में उतार दिया है वहीं सपा में इसमें पीछे नहीं है.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (President Samajwadi Party) एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Ex Chief Minister Of Uttar Pradesh Akhilesh Yadav) घोसी उपचुनाव में आकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह (SP Candidate Sudhakar Singh) के पक्ष में मतदान करने की अपील कर चुके हैं तो वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की भी जनसभा प्रस्तावित है.

 

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री घोसी विधानसभा क्षेत्र में दरवाज़े – दरवाज़े घूमते नज़र आ रहे हैं तो वहीं समाजवादी पार्टी के नेता भी टोलियों में घूमते नज़र आ रहे हैं. दोनों दल मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए हर जुगत में लगे हुए हैं, ऐसे में घोसी विधानसभा के गैर राजनैतिक दलों से जुड़े हुए मतदाता जिधर मतदान करेंगे उधर ही चुनावी समीकरण दुरुस्त होंगे.

इस समय घोसी विधानसभा क्षेत्र बड़ी और महंगी गाड़ियों से भरा पड़ा है, सफेद कुर्ता पहने हर दल के नेता सबको प्रणाम करते नज़र आ रहे हैं जो चुनाव बीत जाने के बाद लोगों को पहचानना छोड़ देते हैं. ऐसे में उनका अभिवादन मतदाता कितनी गर्मजोशी से स्वीकार करेंगे यह भी देखने की बात होगी.

 

उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए के शर्मा की सक्रियता की वजह से स्थानीय मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा जिसकी एक वजह ए के शर्मा का स्थानीय होना भी है.

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ए के शर्मा रोज आधा दर्जन कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते दिख रहे हैं. ए के शर्मा के स्थानीय होने की वजह से उनकी अपील का प्रभार साफ तौर पर दिख रहा है. सूबे के अन्य प्रभावशाली नेता भी घोसी में चुनाव प्रचार कर रहे हैं लेकिन उनका कोई खास प्रभाव पड़ते नहीं दिख रहा. ऐसे में देखने की बात होगी की चुनावी रण में किसके पक्ष में समीकरण फिट बैठते हैं और चुनावी मैदान में कौन विजयी होता है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Divyendu Rai

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

5 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

47 minutes ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

52 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

1 hour ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago