देश

Religion Conversion: मौलाना ने धर्मांतरण के जाल में नाबालिग को फंसाया; चैट्स लीक होने के बाद फरार, आरोपी की तलाश में महाराष्ट्र पहुंची गाजियाबाद पुलिस

Religion Conversion: गाजियाबाद में धर्मांतरण मामले में एक नई चैट सामने आई है. ये चैट मस्जिद के मौलवी और जैन फैमिली के नाबालिग लड़के के बीच हुई है. इसमें उसको वजू करने और नमाज पढ़ने के वक्त के बारे में बताया गया है. ये सारी चैट दिसंबर-2022 की है. एक चैट में छात्र कह रहा है कि मैं इस समय स्कूल में हूं, नमाज अदा नहीं कर पाउंगा. मौलवी ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि आज जुमा है, जुमे की नमाज अदा करनी बेहद जरूरी होती है.

“जाल में पूरी तरह फंस चुका है लड़का”

पुलिस का कहना है कि इस चैट से एक बात जाहिर हो जाती है कि जैन फैमिली का लड़का धर्मांतरण के जाल में पूरी तरह फंस चुका था और अब वो दूसरे साथियों को भी ऐसी सलाह दे रहा था. पुलिस के पास ताजा जानकारी ये आई है कि धर्मांतरण के खुलासे के बावजूद ये लड़का पुरानी राह पर लौटने को तैयार नहीं है. कमरे में बंद होकर अभी भी नमाज पढ़ रहा है. पुलिस का मानना है कि इस छात्र को मजबूत काउंसिलिंग की जरूरत है.

गाजियाबाद पुलिस की चार सदस्यीय टीम बद्दो की तलास में पिछले कई दिन से महाराष्ट्र में डेरा डाले है. वो ठाणे के मुम्ब्रा, देवरीपाणा इलाके में लगातार दबिश दे रही है.

यह भी पढ़ें: Rajiv Gandhi Case: “32 साल से मां को नहीं देखा, घर जाना चाहता हूं”, राजीव गांधी के हत्यारे संथन ने लिखा पत्र

बैंक खातों की जांच जारी

इस बीच गाजियाबाद पुलिस ने खान शहनवाज मकसूद उर्फ बद्दो, मस्जिद के मौलवी अब्दुल रहमान और दोनों की फैमिली के बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है. इनसे जुड़े करीब 20 बैंक खातों की जांच हो रही है. पुलिस को शहनवाज की बैंक ट्रांजेक्शन रिपोर्ट करीब 150 पेज की प्राप्त हो गई है. इसका एनालिसिस किया जा रहा है. इस मामले में मुख्य आरोपी का नाम बद्दो के रूप में सामने आया है, जो महाराष्ट्र में ठाणे का रहने वाला है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

15 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

29 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

34 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

47 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

56 minutes ago