फोटो-सोशल मीडिया
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) के लगातार गठबंधन में शामिल होने की खबरें सामने आ रही हैं. जबकि बसपा सुप्रीमो मायावती कई बार ये कह चुकी हैं कि बसपा अकेले ही चुनाव लड़ेगी. बावजूद इसके लगातार गठबंधन को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. इस पर मायावती ने अन्य राजनीतिक दलों को फटकार लगाई है और एक बार फिर से स्पष्ट किया है कि बसपा गठबंधन में शामिल नहीं होगी. इसी के साथ ये भी कहा है कि बसपा अकेले ही चुनाव लड़ेगी. वह अपना फैसला नहीं बदलेंगी. इसी के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को अफ़वाहों से सावधान रहने को कहा है.
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (X) पर दो पोस्ट शेयर करते हुए अपनी बात कही है और कहा है कि “आगामी लोकसभा आमचुनाव बीएसपी द्वारा किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करने की बार-बार स्पष्ट घोषणा के बावजूद आए दिन गठबंधन सम्बंधी अफवाह फैलाना यह साबित करता है कि बीएसपी के बिना कुछ पार्टियों की यहां सही से दाल गलने वाली नहीं है, जबकि बीएसपी को अपने लोगों का हित सर्वोपरि है.” इसी के साथ ही दूसरे पोस्ट में मायावती ने कहा है कि “अतः सर्वसमाज के ख़ासकर ग़रीबों, शोषितों एवं उपेक्षितों के हित व कल्याण के मद्देनज़र बीएसपी का देश भर में अपने लोगों के तन, मन, धन के सहारे अकेले अपने बलबूते पर लोकसभा आमचुनाव लड़ने का फैसला अटल है. लोग अफवाहों से ज़रूर सावधान रहें.”
बता दें कि बसपा की लगातार इंडिया गठबंधन में शामिल होने की चर्चा सामने आ रही है. हालांकि पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मायावती के शामिल होने को लेकर ऐतराज जताया था लेकिन बाद में वोटों के गणित को देखते हुए वह भी चाहते थे कि मायावती इंडिया गठबंधन के साथ आएं तो वहीं ये भी चर्चा थी कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उनको मनाने में लगे हुए हैं. हालांकि इन चर्चाओं के बीच मायावती ने गठबंधन की खबरों पर ब्रेक लगाते हुए कहा था कि वह अकेले ही चुनाव लड़ेंगी. बावजूद इसके बसपा को गठबंधन में जाने की खबरें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. तो दूसरी ओर लोकसभा चु्नाव से पहले मायावती की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. माना जा रहा है कि चुनाव से पहले मायावती को बड़ा झटका लग सकता है. पार्टी के अंदर बग़ावत तेज़ हो गई है. दानिश अली के बाद अब यूपी की लालगंज लोकसभा सीट से सांसद संगीता आजाद पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हो सकती हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Anant Singh Bail: दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की जमानत…
Sugarcane Price: हरियाणा के गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी! मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अगले…
West Bengal Textbook Updates: पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम में बड़े बदलावों की…
Imaan Mazari Jail Sentenced: पाकिस्तान की चर्चित वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता ईमान मजारी और उनके…
Bhutan Flash Flood: भूटान के पुनाखा में मो छू नदी में आए फ्लैश फ्लड से…
ISRO Satellite Launch: ISRO आज रात 11 बजकर 51 मिनट पर श्रीहरिकोटा से GSLV-F18 रॉकेट…