देश

ED के समन को सीएम केजरीवाल का ‘NO’, पार्टी बोली- कोर्ट के फैसले का इंतजार करे एजेंसी

CM Kejriwal did not appear before ED: शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज भी जांच एजेंसी ईडी के सामने पेश नहीं होंगे. ईडी ने कोर्ट में सुनवाई के बाद एक बार फिर ईडी ने केजरीवाल को छठा समन जारी किया था. ऐसे में वे अभी तक 6 समन जारी होने के बाद भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं. केजरीवाल के पेश नहीं होने पर पार्टी ने कहा कि ईडी के समन की वैधता का मामला कोर्ट में हैं. ऐसे में अब ईडी को बार-बार समन भेजन की जगह कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए.

बता दें कि इससे पहले कोर्ट ने ईडी की शिकायत पर सुनवाई करते हुए व्यक्तिगत पेशी से छूट दी थी. ईडी ने अपनी शिकायत में कहा था कि आबकारी नीति से जुड़े मामले में केजरीवाल उनके द्वारा भेजे गए समन को बार-बार नजरअंदाज कर रहे हैं. वहीं केजरीवाल ने कोर्ट में कहा था कि विधानसभा का सत्र चल रहा है ऐसे में उन्हें व्यक्तिगत पेशी से छूट मिलनी चाहिए. ताकि वे अपने आधिकारिक कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें.

ये भी पढ़ेंः शरद पवार की याचिका पर SC में सुनवाई आज, 6 फरवरी को EC ने अजीत गुट को बताया था असली NCP

वहीं सीएम केजरीवाल ने रविवार को एक बार फिर केंद्र पर निशाना साधा. उन्होंने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के बारे में कहा कि अगर उन्होंने भाजपा से हाथ मिला लिया होता तो वह जेल में नहीं होते. इतना ही नहीं केजरीवाल ने सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से बात की.

ये भी पढ़ेंः UP News: कल्कि धाम मंदिर में विराजमान होंगे भगवान विष्णु के 10 अवतार…जानें कितने होंगे गर्भगृह और क्या होगी खासियत

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

8 minutes ago

पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक, आर.के. सिन्हा का सफर थमा; 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…

16 minutes ago

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सवाल!

Digital Personal Data Protection Act: हाल ही में डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने सुप्रीम…

31 minutes ago

बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत; खराब मौसम बना हादसे की वजह

उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से लौट रहा एक हेलीकॉप्टर खराब मौसम के…

37 minutes ago

कैफे का नाम काशी…मेन्यू में बीफ और दीवार पर जिन्ना, यूपी के यूट्यूबर पर FIR से केरल में मचा बवाल

YouTuber Amrit Singh Darren: केरल में एक सोशल मीडिया वीडियो को लेकर बड़ा विवाद खड़ा…

43 minutes ago

कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि ‘मोदी’ को बदनाम कर सकें- पीएम मोदी

गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण…

1 hour ago