देश

ग्वालियर हाईकोर्ट में अंबेडकर मूर्ति विवाद पर अब मायावती का आया बयान, इन लोगों सी की मूर्ति स्थापित कराने की मांग

ग्वालियर हाईकोर्ट में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर चल रहे विवाद में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का भी बयान आया है. उन्होंने न्यायालय, राज्यपाल और मुख्यमंत्री से सम्मानपूर्वक मूर्ति स्थापित कराने की मांग उठाई है.

बसपा मुखिया मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट खंडपीठ ग्वालियर में अधिवक्ताओं की मांग व उन्हीं के आर्थिक सहयोग से बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाने की अनुमति माननीय कोर्ट द्वारा दी गई तथा कोर्ट के निर्देशन में ही स्थान का चयन एवं चबूतरा बनाया गया और मूर्ति भी बनकर तैयार हुई.

उन्होंने आगे कहा कि किंतु कुछ जातिवादी सोच से ग्रसित अधिवक्ताओं द्वारा मूर्ति स्थापना का विरोध किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर भड़काऊ वक्तव्यों के बावजूद इन पर कार्रवाई नहीं की गई. बाबासाहेब के विरोधियों को यह समझना होगा कि सदियों से उपेक्षित बहुजन समाज अब अपना सम्मान पाना चाहता है.

बसपा मुखिया ने कहा कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल, उच्च न्यायालय तथा माननीय मुख्यमंत्री भी मूर्ति लगाने में आ रही बाधाओं को दूर करके, तत्काल उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर में संविधान निर्माता, भारतरत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को सम्मानपूर्वक स्थापित कराएं.

बार एसोसिएशन प्रतिमा लगाने का कर रहा है विरोध

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर हाईकोर्ट की खंडपीठ में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हैं. बार एसोसिएशन का एक पक्ष प्रतिमा लगाने का विरोध कर रहा है, जबकि कई अधिवक्ता इसके पक्ष में हैं. इसे लेकर माहौल गरमाया है.

इसके पक्ष में कई और संगठन भी उतरे हैं. इस विवाद में भीम सेना भी कूद पड़ी है. राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने कहा कि ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा लगाने से रोकना न सिर्फ गलत है, बल्कि यह संविधान निर्माता और एससी समाज का अपमान है.


ये भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल की बदहाल स्थिति पर जताई नाराजगी , डीएम, सीएमओ समेत अफसरों को किया तलब


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

‘आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत…’, इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के हीरो निखिल चौधरी; जानें भारत कनेक्शन?

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑलराउंडर निखिल चौधरी के दमदार प्रदर्शन…

19 minutes ago

अमित शाह ने की अरुणाचल की विकास योजनाओं की समीक्षा, बोले- घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं बचा

अरुणाचल प्रदेश दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक…

53 minutes ago

गृह मंत्री अमित शाह ने बांदेरदेवा में बांटे अपॉइंटमेंट लेटर, पुलिस बल को मिला प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर

अरुणाचल प्रदेश के बांदेरदेवा स्थित पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

1 hour ago

‘IIT जितना ही होगा ITI का सम्मान’, कौशल दीक्षांत समारोह में बोले पीएम मोदी

लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों से अगले…

1 hour ago

कौन है उज्जैन की ‘मिस्ट्री वुमन’? पहले दो बच्चों को छोड़ा, फिर तीसरे को प्लेटफॉर्म में रख हुई ओझल

Ujjain Railway Station Mystery News: उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर 4 दिन…

1 hour ago

1-2 नहीं..पूरे 800 बंदर! ऐसा क्या हुआ कि एटा से मथुरा तक मचा तहलका?

Etah Monkey Problem: एटा शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान लोगों को राहत…

2 hours ago