लीगल

डॉ. उदित राज ने जान का खतरा बताकर कोर्ट में लगाई याचिका, दिल्ली पुलिस को जांच के आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने कांग्रेस नेता डॉक्टर उदित राज की ओर से दायर याचिका पर दिल्ली पुलिस को खतरे की आशंका का आकलन करने का निर्देश दिया है. जस्टिस रविंद्र टुटेजा ने दिल्ली पुलिस से 2 महीने में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है. उदित राज ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती के समर्थकों से जान के खतरा की आशंका व्यक्त की है.

मायावती के समर्थकों से मिल रही धमकियां

मामले की सुनवाई के दौरान उदित राज की ओर से पेश वकील ने कहा कि मायावती के समर्थकों से धमकियां मिल रही हैं. उन्होने दिल्ली पुलिस से सुरक्षा मांगी लेकिन किसी ने उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं कराई है. मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित एसएचओ और बीट अधिकारी को याचिकाकर्ता के साथ अपना संपर्क विवरण साझा करना होगा. ताकि बीट अधिकारी 2 महीने तक प्रत्येक दिन शाम सात बजे याचिकाकर्ता को फोन कर सके.

केंद्र सरकार की ओर से पेश वकील ने कही ये बात

जबकि मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेश वकील ने कहा कि रिट याचिका में उन्होंने आरोप लगाया है कि चूंकि वह विपक्षी पार्टी से हैं, इसलिए दिल्ली पुलिस कुछ नहीं कर रही है, अब वे मीडिया में जाएंगे और कहेंगे कि हमने सरकार के खिलाफ आरोप लगाते हुए याचिका दायर की है और कोर्ट ने हमें सुरक्षा दी है. यह मूल एजेंडा है. इसपर जस्टिस डुडेजा ने कहा कि हमने आपको अभी नोटिस जारी नही किया है. उन्होने यह भी कहा कि कोर्ट धमकियों का संज्ञान नहीं ले रहा है. हम केवल खतरे की आशंका के बारे में चिंतित हैं. हमें सभी नागरिकों की सुरक्षा और सुरक्षा की रक्षा करनी है.

-भारत एक्सप्रेस
गोपाल कृष्ण

Recent Posts

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

9 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

40 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

53 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago