देश

BSP के तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग की सरेआम हत्या, 8 संदिग्ध हिरासत में, बसपा सुप्रीमो Mayawati ने कही ये बात

Armstrong Murder Case: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग (K. Armstrong) की हत्या के बाद से पार्टी में दुख की लहर दौड़ गई है. इस घटना को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने दुख जताया है. तो दूसरी ओर इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है.

अभी तक पुलिस ने 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया है तो वहीं अपराधियों की धरपकड़ के लिए 10 टीमें बनाई हैं. पुलिस के मुताबिक शुक्रवार (5 जुलाई) शाम करीब सात बजे तीन बाइक पर सवार होकर अपराधियों का गिरोह आया और इस घटना को अंजाम दिया.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग को चेन्नई में उनके घर के पास 6 लोगों ने मिलकर हत्या कर दी. पेरंबूर इलाके के सदायप्पन स्ट्रीट में उनके घर के पास अपराधी चाकू मारकर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि पेरंबूर के पास सेम्बियम में भीड़भाड़ वाले इलाके में अपने घर के पास दोस्तों और समर्थकों के साथ वह बातचीत कर रहे थे, तभी अपराधियों ने उनके ऊपर हमला कर दिया.


ये भी पढ़ें: Hathras Stampede Update: आरोपियों के फोन सर्विलांस पर; बाबा के फोन पर इतने बजे इन लोगों ने की कॉल, जानें साकार हरि पर क्यों नहीं दर्ज हुई FIR?


आर्मस्ट्रांग की चीखें सुनकर दौड़े थे परिवार वाले

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घर के पास हत्या के वक्त आर्मस्ट्रांग तेजी से चीखें थे, जिसे सुनकर उनके परिवार के सदस्य दौड़कर बाहर आ गए. परिवार वालों ने देखा कि उनके सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं. इस पर तुरंत उनको थाउजेंड लाइट्स में ग्रीम्स रोड के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया.

साल 2007 में शामिल हुए थे बसपा में

आर्मस्ट्रांग पेशे से वकील थे, उनको साल 2006 के स्थानीय निकाय चुनाव में शहर के एक वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी. इसके बाद साल 2007 में उन्हें बीएसपी की राज्य इकाई का सदस्य बनाया गया था.

मायावती ने कही ये बात

मायावती ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है, ‘बीएसपी तमिलनाडु स्टेट यूनिट के अध्यक्ष श्री के. आर्मस्ट्रांग की आज शाम उनके चेन्नई आवास के बाहर की गयी नृशंस हत्या अति-दुःखद व अति-निन्दनीय. पेशे से वकील श्री आर्मस्ट्रांग राज्य में दलितों की सशक्त आवाज के रूप में जाने जाते थे. सरकार दोषियों के खिलाफ अविलम्ब सख्त कार्रवाई करे.’

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

8 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा, सुनील शर्मा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…

9 minutes ago

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…

28 minutes ago

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

1 hour ago