उत्तर प्रदेश

Hathras Stampede: हाथरस हादसे के मुख्य आरोपी मधुकर को पुलिस ने राह चलते किया गिरफ्तार! उसके वकील ने किया ये बड़ा दावा

Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान 2 जुलाई को मची भगदड़ के बाद 121 लोगों की मौत हो गई है. इस घटना में सबसे अधिक मौत बच्चों व महिलाओं की हुई है. तो दूसरी ओर पुलिस लगातार मामले की छानबीन कर रही है. ताजा खबर सामने आ रही है कि पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि इसमें जहां पुलिस दावा कर रही है कि मधुकर को राह चलते गिरफ्तार किया तो वहीं उसके वकील का कहना है कि उन्होंने आत्मसमर्पण किया.

मधुकर के वकील ने कही ये बात

सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह ने दावा किया कि मधुकर को रात दस बजे यूपी पुलिस के विशेष जांच दल को सौंप दिया है. वकील एपी सिंह ने कहा, मधुकर दिल्ली में इलाज करा रहे थे. हम जांच में मदद करना चाहते हैं. सत्संग के लिए मधुकर ने ही प्रशासन से मंजूरी ली थी. बता दें कि कार्यक्रम का मुख्य आयोजनकर्ता भी वही था. उस पर गैर इरादतन हत्या, सबूत मिटाने समेत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. हाथरस पुलिस मधुकर को यूपी के साथ राजस्थान व हरियाणा में तलाश करने का दावा कर रही थी. इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में मुख्य सेवादार मधुकर इकलौता नामजद आरोपी था. उस पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.

ये भी पढ़ें-Hathras Stampede Update: आरोपियों के फोन सर्विलांस पर; बाबा के फोन पर इतने बजे इन लोगों ने की कॉल, जानें साकार हरि पर क्यों नहीं दर्ज हुई FIR?

हाथरस पुलिस ने कही ये बात

जहां एक ओर मधुकर के वकील ने सरेंडर करने की बात कही है तो वहीं हाथरस के पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने एक लाख के इनामी मधुकर को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार करने की बात कही गई है. पुलिस अधीक्षक का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी दिल्ली से राह चलते हुई है. अस्पताल से कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है.

132 गवाहों के बयान दर्ज

इस मामले में आगरा जोन की एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने मीडिया को बताया कि एसआईटी जल्द ही मुख्यमंत्री को अंतिम रिपोर्ट सौंपेगी. उन्होंने कहा कि इस घटना में अब तक 132 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं. एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी किसी को क्लीनचिट नहीं दी गई है. इसके अलावा पुलिस पूछताछ के लिए नारायण साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा को भी तलाश रही है. फिलहाल बाबा के खिलाफ कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है. तो वहीं मामले की पूरी जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग शनिवार को हाथरस पहुंचने वाला है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिवाली बोनस हो तो ऐसा…! कंपनी ने कर्मचारियों को दिए iPhone 16, VIDEO देख लोग बोले- ‘भाई वैकेंसी है क्या?’

दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी 'फाइनेंसरसाब' ने दिवाली बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों…

3 minutes ago

राजस्थान के नागौर में बारूद बनाने वाली इकाई में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत

राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग के बाद हुए जोरदार धमाके…

4 minutes ago

काल बना पहाड़ी सफर! उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर नदी में समाई इनोवा कार, चार की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी धर्मकुंड के समीप गुरुवार को एक…

10 minutes ago

‘ईमानदारी ही संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी’, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का विशेष आयोजन

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के…

39 minutes ago

अल फलाह यूनिवर्सिटी के संस्थापक जावेद अहमद सिद्दीकी की ओर से दायर अंतरिम जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने लाल किला ब्लास्ट से जुड़े मामले में अल फलाह यूनिवर्सिटी के…

48 minutes ago

Explained: ट्रंप के लिए बड़ी मुसीबत! कांग्रेस गंवाने के बाद क्या ईरान युद्ध पर यू-टर्न लेने को मजबूर होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति?

US Politics: अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में कांग्रेस के दोनों सदनों पर डेमोक्रेट्स का कब्जा हो…

1 hour ago