आस्था

गुप्त नवरात्रि आज से शुरू, इन उपायों से मिलेगी मां दुर्गा की विशेष कृपा; जानें घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त

Ashadh Gupt Navratri 2024 Date, Shubh Muhruat Upay: आज से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के साथ-साथ दस महाविद्या की उपासना की जाती है. पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि 6 से 15 जुलाई तक है. आइए जानते हैं आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के लिए शुभ मुहूर्त, घटस्थापना के लिए सही समय और खास उपाय.

कब से शुरू हो रही है आषाढ़ गुप्त नवरात्रि?

चैत्र और शारदीय नवरात्रि में जहां मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की उपासना की जाती है, वहीं, आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि के दौरान दस महाविद्या की उपासना का विधान है. चूंकि, इस नवरात्रि में दसमहाविद्याओं की उपासना तांत्रिक विधि से होती है, इसलिए इसे गुप्त नवरात्रि कहा जाता है. पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि शनिवार, 06 जुलाई यानी आज से शुरू हो रही है. जबकि, इस गुप्त नवरात्रि की समाप्ति सोमवार, 15 जुलाई को होगी.

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2024 शुभ मुहूर्त

आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि 06 जुलाई से 15 जुलाई तक चलने वाली है. इस दौरान चतुर्थी तिथि की वृद्धि होने की होने की वजह से गुप्त नवरात्रि 10 दिनों को होगी. घटस्थापना सुबह 5 बजकर 11 मिनट से 7 बजकर 26 मिनट से बीच किया जा सकती है. इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त के दौरान सुबह 11 से 12 बजे के बीच भी घटस्थापना किया जा सकता है. घटस्थापना के दिन अमृत सिद्धि योग बन रहा है.

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2024 उपाय

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान रोजाना मां दुर्गा के समक्ष घी का दीया जलाएं. साथ ही मां दुर्गा को 9 बताशे और 9 लौंग माता को समर्पित करें. ऐसा करने से नौकरी-व्यापार में तरक्की की राह आसान होगी.

गुप्त नवरात्रि के दौरान अष्टमी के दिन मां दुर्गा को चांदी का सिक्का अर्पित करें और पूजन के बाद उसे धन रखने वाले स्थान या तिजोरी में रख दें. मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि के दौरान किए गए इस उपाय से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती है.

गुप्त नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा को लाल रंग का चोला अर्पित करें. ऐसा करने के बाद दुर्गा देव्यैः नमः इस मंत्र को बोलें. ऐसा करते हुए मां दुर्गा से अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करें. मान्यतानुसार ऐसा करने से स्वास्थ्य अनुकूल बना रहता है.

शीघ्र विवाह के लिए गुप्त नवरात्रि के दौरान रोजाना मां दुर्गा से सामने घी का दीपक जलाएं. साथ ही रोजाना उन्हें लाल रंग के गुड़हल फूल की माला अर्पित करें.

यह भी पढ़ें: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कल होगी शुरू, मां दुर्गा को लगाएं ये भोग; होगी सौभाग्य की प्राप्ति

Dipesh Thakur

Recent Posts

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

19 minutes ago

गश्त के दौरान ASI को लगी गोली, दरभंगा में पुलिसकर्मी पर फायरिंग से मचा हड़कंप

Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…

1 hour ago

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

3 hours ago