देश

MCD Results: वोटों की गिनती के बीच अरविंद केजरीवाल के घर पर बैठक, रणनीति पर हो रही चर्चा

MCD Results: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई. शुरुआती रुझान के अनुसार आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. चांदनी चौक, मयूर विहार-1, राजौरी गार्डन, न्यूज अशोक नगर, सरिता विहार में बीजेपी आगे, संतनगर, अलीपुर, मलकागंज, समयपुर में बीजेपी आगे चल रही है.

अभी तक आई मतगणना की जानकारी के अनुसार बीजेपी 108 सीटों पर तो आम आदमी पार्टी 128 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस 8 सीटों पर और अन्य 5 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए हैं. इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के घर बैठक शुरु हो गई है.

आम आदमी पार्टी ने बनाई बढ़त

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के नतीजे आने शुरु हो गए हैं. आज सुबह आठ बजे से ही मतगणना केंद्रों पर गिनती शुरू हो चुकी है. रुझानों को देखकर लगता है कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने बीजेपी से थोड़ी बढ़त बना रखी है और वह बहुमत की ओर आगे बढ़ रही है. फिलहाल रुझानों के परिणाम में बदलने तक थोड़ा इंतजार करना होगा. हालांकि भारतीय जनता पार्टी भी आम आदमी पार्टी को कांटे की टक्कर देती दिख रही है. लंबे समय तक दिल्ली की सत्ता पर काबिज रही कांग्रेस दूर तक इस लड़ाई में नजर नहीं आ रही है.

इसे भी पढ़ें: MCD Election Results: वोटों की गिनती के बीच AAP का दावा- 180 से ज्यादा सीटों पर करेंगे कब्जा

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के रिजल्ट इस बार बहुत की खास हैं, क्योंकि बीजेपी ने भी इसमें अपनी पूरी ताकत झोंक रखी थी. ताजा सूचना के अनुसार मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती जारी है. मतगणना के लिए दिल्ली चुनाव आयोग ने राजधानी में कुल 42 मतगणना केंद्र बनाए हैं. आपको बता दें कि दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों पर 4 दिसंबर को मतदान हुआ था. बहुमत के लिए 126 के आंकड़े की जरूरत होगी.

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनवी मैदान में इस बार कुल 1349 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. पिछले 15 सालों से दिल्ली एमसीडी पर बीजेपी ने कब्जा जमा रखा है, जो कि इस बार छूटता दिख रहा है. वहीं आकड़ों को देखते हुए आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के घर बैठक चल रही है.

 

Rohit Rai

Recent Posts

SRFTI झड़प से लेकर संतों के अपमान तक… टीएमसी सांसद सौगत रॉय के तीखे तेवर, जानें किस मुद्दे पर क्या कहा?

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने एसआरएफटीआई में हुई झड़प, एसआईआर विवाद, 30 सितंबर की इंडिया…

2 minutes ago

सोना खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज! दिल्ली में 2600 रुपए सस्ता हुआ गोल्ड, चांदी भी 5000 रुपए लुढ़की

Delhi Gold Price Today: त्योहारों से पहले दिल्ली के बाजार में सोना-चांदी के दाम गिर…

9 minutes ago

शराब तस्करी के आरोप में जेल गई नेहा झा को मिली बेल, 25 दिन बाद आएगी जेल से बाहर

Neha Jha Bail: समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में 75 लीटर विदेशी शराब के साथ…

10 minutes ago

अमेरिका-चीन में 30 अरब डॉलर पर टैरिफ घटा, हाथ मिलाते ही भारत को कितना हो सकता है नुकसान?

US China Trade Deal: अमेरिका और चीन ने वॉशिंगटन वार्ता के बाद 30 अरब डॉलर…

38 minutes ago

अपना ही निकला गुनहगार! ठाणे में बिजनेसमैन के किडनैपिंग का मास्टरमाइंड निकला परिचित, 5 आरोपी गिरफ्तार

Ulhasnagar Kidnapping Case: महाराष्ट्र के ठाणे में एक कारोबारी के अपहरण और 50 लाख रुपये…

1 hour ago

100 रुपये की रिश्वत ने छीनी वर्दी, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में पुलिस

Kathua Police Bribery Video Viral: कठुआ जिले में ट्रक चालक से कथित तौर पर 100…

1 hour ago