देश

भागदौड़ भरी जिंदगी में मेंटल हेल्थ है जरूरी, नए वेंचर the mind therapy से हजारों लोगों को फायदा, जानें कैसे जुड़ें

The Mind Therapy: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक सेहत भी जरूरी है. रोजमर्रा की जिंदगी में होने वाले अनावश्यक तनाव की वजह से हमारी खुशहाल जिंदगी में अचानक से ब्रेक लग जाता है. ऐसे में हाल ही में लॉन्च हुआ एक नया वेंचर आपकी और आपके साथ जुड़े अन्य लोगों की इसमें काफी मदद कर सकता है. अब तक हजारों लोग इससे जुड़कर लाभ ले चुके हैं.

the mind therapy दिलाता है तनाव से मुक्ति

मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हाल ही में एक उद्यम माइंड थेरेपी (the mind therapy) को लॉन्च किया गया. इसके बाद से ही इसके पोर्टल पर करीब 25,000 लोगों ने अपने तनाव, चिंता और अवसाद के स्तर का आंकलन किया है. इसके लिए माइंड थेरेपी द्वारा लगभग 800 घंटों के मुफ्त परामर्श सत्र प्रदान किए गए हैं.

समूह में सहकर्मियों से बातचीत और निःशुल्क ग्रुप थेरेपी सत्रों के लिए इसके द्वारा 400 से अधिक सदस्यों वाले 2 व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं. वहीं the mind therapy ने मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और जागरूकता फैलाने के लिए 22 संस्थानों- विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, स्कूलों और कॉर्पोरेट संस्थाओं के साथ अलग-अलग तरीकों से सहयोग करना भी शुरू कर दिया है. इनके पास विभिन्न क्षेत्रों के 20 पेशेवरों की एक विजिटिंग टीम भी है.

ऐसे जुड़ें the mind therapy से

आप जिन संस्थानों से जुड़े हैं, वहां पर एक सेहतमंद और सकारात्मक माहौल बनाने के साथ ही तनाव मुक्त रहने के लिए उनसे जुड़ सकते हैं. दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप देखें सकते हैं कि वे अपने उपभोक्ताओं को क्या-क्या सेवाएं प्रदान कर रहे हैं.

https://linktr.ee/themindtherapy2

इसके पोर्टल पर आप अपने मानसिक तनाव के स्तर की जांच करके, अपने मानसिक स्वास्थ्य का मूल्यांकन भी कर सकते हैं. वहीं उपचार के लिए निःशुल्क सत्र भी बुक करने की सुविधा है.

Rohit Rai

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

6 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

6 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

7 hours ago