देश

Delhi Air Pollution: सांसों मे घुलता जहर, बढ़ता जा रहा है प्रदूषण, राहत के आसार नहीं

Delhi-NCR Air Pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ चुका है कि इस पर अंकुश लगाने के लिए हॉटस्पॉट इलाकों में पानी का छिड़काव किया जा रहा है. आज सोमवार की सुबह भी दिल्ली-एनसीआर का क्षेत्र धुंध की चादर से ढंका नजर आया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) अभी भी ‘गंभीर’ श्रेणी में बना हुआ है. दिल्ली के आर.के. पुरम में आज सुबह जहां AQI 466 तो ITO में 402 दर्ज किया गया. वहीं पटपड़गंज में 471 और न्यू मोती बाग में यह 488 रहा.

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर

दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-62 में AQI 452, सेक्टर-125 में 352 एक्यूआई, सेक्टर-1 में 408 दर्ज किया गया. वहीं गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक्यूआई 340 तो वसुंधरा में वायु गुणवत्ता सूचकांक 412 तो लोनी में हवा का एक्यूआई लेवल 490 दर्ज किया गया है. दिवाली से पहले ही दिल्ली में प्रदूषण का यह स्तर न केवल खतरनाक है बल्कि गंभीर माने जाने वाले रोगों को बढ़ाने वाला है. दिल्ली के अलावा ग्रेटर नोएडा, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद सहित एनसीआर के सभी इलाकों में सुबह के समय आसमान में धुंध की वजह से सड़कों पर विजिबिलिटी भी काफी कम है. ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 449 दर्ज किया गया है.

गाजियाबाद में स्थिति गंभीर

गाजियाबाद के लोनी में हवा का एक्यूआई लेवल 490 तक पहुंच गया है जो गंभीर श्रेणी में आता है. नोएडा में एक्यूआई लेवल 450 और पीएम का स्तर 2.5 तक है, ग्रेटर नोएडा में 449 एक्यूआई लेवल बना हुआ है और हवा में प्रदूषण का स्तर बेहद गंभीर स्थिति में बना हुआ है. नोएडा की हवा में पीएम 10 का स्तर 639 मिलीग्राम प्रति घन मीटर है. गाजियाबाद में हवा में पीएम 2.5 का स्तर 430 मिलीग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: राजस्थान में कांग्रेस ने जारी की 21 प्रत्याशियों की 6वीं लिस्ट, इस सीट से चुनाव लड़ेंगे मंत्री शांति धारीवाल

राहत मिलने की उम्मीद नहीं

आईएमडी के मुताबिक फिलहाल प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. वही बारिश की भी कोई संभावना बनती हुई नहीं दिख रही है. ऐसे में प्रदूषण से राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है. लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है. दिल्ली समेत सूचे एनसीआर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच चुका है. समूचे दिल्ली-एनसीआर की हवा इतनी दूषित हो चुकी है कि लोगों का सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है. दिल्ली में आग बुझाने वाली फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की सहायता से प्रदूषण पर नियंत्रण पाने की कोशिश की जा रही है.

Rohit Rai

Recent Posts

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

16 minutes ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

32 minutes ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

55 minutes ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

3 hours ago