देश

Taran Taran: तरनतारन में आधी रात पुलिस थाने पर रॉकेट लांचर से अटैक, पंजाब को फिर से दहलाने की साजिश

Police Staion Attack by Rocket Launcher: पंजाब के तरनतारन जिले में फिर एक बार पुलिस थाने पर हमले की घटना सामने आई है. इस बार पुलिस थाने पर हमला रॉकेट लॉन्चर से किया गया था. जिसके बाद पुलिस थाने के दरबाजे, खिड़कियां टूट गईं. हमलावर की अभी पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जिस समय पर थाने पर रॉकेट से हमला किया गया था. उस वक्त पुलिस थाने में एसएचओ (SHO) के अलावा 8 पुलिस कर्मी थाने में मौजूद थे.

अभी तक इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है. डीजीपी (DGP) पंजाब मौके पर पहुंच रहे हैं. इसके साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. घटना शुक्रवार रात करीब 1 बजे की है. सूत्रों के मुताबिक इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी संगठन ने ली है.

निशाना चूका, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

पुलिस थाने पर हमले की खबर मिलते ही कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए. रॉकेट लांचर थाने के लोहे के गेट से टकराया. जिसके बाद रॉकेट सांझ केंद्र की ईमारत के पास जाकर गिरा, जिसके चलते ईमारत के शीशे और खिड़कियों को नुकसान पहुंचा. गनीमत रही कि किसी को भी कोई चोट नहीं आई.

खालिस्तान समर्थक आतंकियों का हो सकता है हाथ- पुलिस

पुलिस सूत्रों की मानें तो आरपीजी (GRP) फायर अटैक के पीछे खालिस्तान समर्थक आतंकियों का हाथ होने की संभवना है. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के इशारे पर खालिस्तान समर्थक आतंकियों ने पंजाब में सक्रिय अपने स्लीपर सेलों के माध्यम से अंजाम दे सकते है. वहीं अगर अधिकारियों की मानें तो पकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI)  की तरफ से पंजाब का माहौल बिगड़ने की लगातार कोशिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें- IPS Amit Lodha: ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ वाले अमित लोढ़ा सस्पेंड, जानिए कैसे लगा आईपीएस की वर्दी पर दाग

इससे पहले भी अगस्त के महीने में पंजाब पुलिस के स्टेट इंटेलिजेंस हेड क्वार्टर मोहाली पर इसी तरफ से रॉकेट लॉन्चर से हमला हुआ था. लेकिन बाद में ये आतंकी हमला निकला था. वहीं जुलाई के महीने में एक आतंकी को IED के साथ पकड़ा गया था.

सरहली पुलिस थाने पर हुआ हमला

तरतारन के सरहली पुलिस थाने पर यह हमला किया गया है. ये थाना अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर स्थित है और सीमा के बिल्कुल नजदीक है. इस हमले का मकसद क्या था इसकी जानकारी नहीं लग पाई है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

आखिर क्यों सुप्रीम कोर्ट ने विजयन को तुरंत राहत देने से किया इनकार? जानिए 26 अक्टूबर का बड़ा पेंच

Supreme Court: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन की ओर से दायर याचिका पर जल्द…

7 seconds ago

नवरात्रि की षष्ठी पर पीएम मोदी ने मां कात्यायनी को किया नमन, साझा किया ‘भवानी अष्टकम’ भजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को नमन करते हुए सोशल…

7 minutes ago

पीएम मोदी इस साल के अंत में जाएंगे कनाडा; व्यापार, ऊर्जा और सुरक्षा पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष के अंत में 11-12 दिसंबर को कनाडा की यात्रा करेंगे.…

20 minutes ago

आखिर क्यों दो वक्त की रोटी के लिए मोहताज हुआ पाकिस्तान? जानिए हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट का कड़वा सच

Pakistan News: ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट ने पाकिस्तान में गहराते भुखमरी संकट का उजागर…

23 minutes ago

20 या 21 अक्टूबर, कब मनेगा दशहरा? जानिए विजयादशमी की सही तारीख और रावण दहन का शुभ मुहूर्त

दशहरा 2026 में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 21 अक्टूबर को? दशमी तिथि दो…

40 minutes ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस ने मस्क को दिया जवाब, कहा- स्टारलिंक का स्वागत है…हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते

Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…

1 hour ago