Petrol-Diesel Price Update
Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रू़ड ऑयल के दामों में गिरावट के बीच भारत में तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दिए हैं. 10 दिसंबर को पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देशभर के सभी शहरों में वाहन ईंधन के दाम में बदलाव नहीं हुआ है.
इंटरनेशनल मार्केट में रोज क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर इनके दाम तेल कंपनियों द्वारा तय किए जाते हैं. अभी कई दिनों से कच्चे तेल के दामों में गिरावट जारी है, जिसके बाद ये अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती हो सकती है. हालांकि, शनिवार को तेल कंपनियों द्वारा जारी अपडेट के मुताबिक, पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं.
ये भी पढ़ें: Cancelled Train: रेलवे ने रद्द कर दीं आज 296 ट्रेनें, जानें कैसे मिलेगा रिफंड
देश के चार महानगरों में तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं. दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. वहीं, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
ये भी पढ़ें: PF Interest: पीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खबर! जानिए किस दिन आएगा ब्याज का पैसा
वहीं, बात करें अंतरर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दामों की तो, आज ब्रेंट क्रूड ऑयल के भाव में गिरावट आई है. ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.05 फीसदी की गिरावट के बाद 76.10 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल प्राइस में भी गिरावट दर्ज की गई और यह 71.02 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. कच्चे तेल के दामों में गिरावट के बावजूद शनिवार को देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव में किसी तरह का बदलाव दर्ज नहीं किया गया है. अगर आप तेल की कीमतों को जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक SMS करना होगा. इडियन ऑयल कंपनी के कस्टमर चाहें तो RSP कोड लिखते हुए 9224992249 नंबर पर SMS कर सकते हैं.
Elon Musk SpaceX Share Giveaway: एलन मस्क अमेरिका के 7.2 करोड़ बच्चों को स्पेसएक्स का…
IRCTC Railway Room Booking: वेस्टर्न की जगह इंडियन टॉयलेट मिलने पर 72 वर्षीय बुजुर्ग ने…
Dearness Allowance Update: दिवाली से पहले केरल सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, डीए…
आंध्र प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान कथित हिंसा और नामांकन दाखिल करने…
हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज की पहाड़ी सड़कों पर प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट और…
रांची के जैप-1 परिसर में 146 साल पुरानी परंपरा निभाते हुए महानवमी पर कन्या पूजन…