प्रतीकात्मक तस्वीर
Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग बेटी ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पीड़िता के बड़े पिता (ताऊ) की तहरीर पर हलिया पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है. नाबालिग बेटी का आरोप है कि उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया है.
जानकारी के मुताबिक, बेटी के रोने पर आसपास के लोग घर पर पहुंच गए. बेटी ने आरोप लगाया कि पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया है. रविवार को पीड़िता के बड़े पिता ने बेटी के साथ हलिया थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है. तहरीर मिलते ही मौके पर हलिया थाना प्रभारी संजीव कुमार और सीओ दीक्षांत राज ने नाबालिग बेटी के गांव पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी.
बताया जा रहा है कि हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति की पत्नी 6 साल पहले अपने बेटे-बेटी को छोड़कर कर चली गई थी. उस वक्त से ही बेटा-बेटी के साथ अधेड़ पिता गांव में रहता है. नाबालिग का पिता गांव के साथ आसपास के गांवों में ओझाई का काम करता है. बेटी का आरोप है कि उसके पिता ने शनिवार रात में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. बेटी के रोने पर घर में मौजूद बड़े पिता पहुंच गए. इस दौरान आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए.
13 वर्षीय पीड़िता ने गांववालों और अपने बड़े पिता के सामने अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद बड़े पिता बेटी के साथ थाने पहुंचे. यहां उन्होंने पुलिस में तहरीर दी जिसके आधार पर मामला दर्ज हुआ. मामला दर्ज होने के बाद हलिया थाना प्रभारी संजीव कुमार और सीओ दीक्षांत राज ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है. क्षेत्राधिकारी दीक्षांत राज ने बताया कि एक बेटी ने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है और इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.
Kal ka Mausam: IMD ने 5 से 7 अक्टूबर के दौरान बिहार, झारखंड और ओडिशा…
Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…
Captain Smit Machchhar: नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ कर उन्हें…
Saudi Riyadh Missile Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अरामको की सुविधा को बैलिस्टिक…
Aaj Ka Panchang: जानें आश्विन कृष्ण नवमी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल,…
Aaj Ka Rashifal 4 October 2026: रविवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों…