होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Petrol-Diesel Price Update
Petrol-Diesel Price Today 2 January: अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दामों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला हैं. सरकारी ऑयल कंपनियों की ओर से आज, 02 जनवरी को जारी किए गए रेट के मुताबिक, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सोमवार को भी कोई बदलाव देखने को नही मिला है. सभी महानगरों से लेकर विभिन्न राज्यों तक में वाहन ईंधन की कीमतें जस के तस ही रही हैं.
मई से अभी तक अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के भाव (Crude Oil Price) में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज किए जाने के बाद अब सबकी नजरें भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम पर टिकी थी कि शायद कीमतों में कमी आएं, लेकिन तेल कंपनियों ने दाम में कोई बदलाव नहीं किया. अब नए साल के दूसरे दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है.
बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दामों में बदलाव करती रहती हैं. हालांकि, तेल कंपनियों ने लंबे समय से पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया है.
देश की राजधानी दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल का दाम 89.62 रुपये है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 और डीजल का भाव 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर पर टिका हुआ है. इसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
बात करें नोएडा की तो यहां पेट्रोल की कीमत 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर बिक रही है. जबकि गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.75 रुपये प्रति लीटर पर ही टिकी हुई है. इसके साथ ही गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर है.
-भारत एक्सप्रेस
Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…
Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…
चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…
सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…
Brij Bhushan Sharan Singh: दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन और राहुल गांधी के बयानों…