देश

Mirzapur News: लुटेरी दुल्हन चढ़ी पुलिस के हत्थे, जानें कैसे करती थी दुल्हों का शिकार

Mirzapur. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में पुलिस ने शातिर दुल्हन के गिरोह का पर्दाफाश किया है. ये गिरोह लोगों को शादी के नाम पर शिकार बनाता था और फिर सारा सामान लेकर रफूचक्कर हो जाता था. गिरोह की एक महिला के साथ ही एक युवक भी गिरफ्तार हुआ है. पुलिस गिरोह के अन्य लोगों की तलाश कर रही है.

मिर्जापुर पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है, उसकी पहचान पूजा के तौर पर हुई है. आरोप है कि महिला दुल्हन बनकर युवकों को अपना शिकार बनाती थी. पुलिस का कहना है कि वो एक नहीं बल्कि कई बार इस तरह नकली दुल्हन बनकर लोगों को ठग चुकी है. जानकारी सामने आई है कि गिरोह काफी समय से एक्टिव था और कई घटना को अंजाम दे चुका था.

पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य गैर जनपद के लोगों को शिकार बनाते थे. ये लोग पहले शादी तय करवाते थे फिर सामान खरीदने के नाम पर दूल्हे से मोटी रकम लेते थे. इसके बाद दूल्हा जब शादी करने आता था तो नकली दुल्हन के साथ शादी करवाई जाती थी. फिर मौका देखकर ये सभी शादी में आए जेवर और नगदी लेकर फरार हो जाते थे.

इस तरह हुआ गिरोह का खुलासा
इस गिरोह का खुलासा तब हुआ जब पुलिस को आगरा के रहने वाले धनीराम ने कोतवाली कटरा में शिकायत दर्ज करवाई कि सोनभद्र के कैथी की रहने वाली पूजा नाम की महिला से मिर्जापुर में 30 जनवरी 2023 को शादी करवाई गई थी. शादी करवाने के नाम पर उससे 1 लाख 10 हजार रुपये लिए गए थे. इसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा. इसी बीच दुल्हन उसको चकमा देकर भाग गई. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 406 के तहत केस दर्ज किया और जांच पड़ताल शुरू की. इसी दौरान ये गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा और सनसनीखेज खुलासा हुआ. पुलिस ने पूजा और उसके साथी प्रदीप कुमार को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपियों के पास से पुलिस ने नगदी भी बरामद की है.

ये भी पढ़ें- “मेरी शादी करा दो मुख्यमंत्री योगी जी, नहीं मिल रही है कोई दुल्हनियां” तीन फीट के दानिश ने लगाई गुहार

कई बार कर चुकी है शादी
पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने मीडिया को जानकारी दी कि आरोपी महिला इससे पहले भी कई बार इसी तरह शादी कर चुकी है. वह शादीशुदा है, लेकिन पैसे के लालच में वह इसी तरह लोगों से शादी करती थी और लूट कर भाग जाती थी. ये लोग पूरा गिरोह चलाते थे. इस गिरोह के अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस 

Archana Sharma

Recent Posts

100 साल बेमिसाल! आरएसएस के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने…

6 minutes ago

पुलिस की सख्त नाकाबंदी में पकड़ा गया अवैध शराब का खेल, 1.16 लाख का माल जब्त

गढ़चिरोली पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक में…

6 minutes ago

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

39 minutes ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

55 minutes ago

पुतिन ने कर दिया बड़ा खेला! रूस और चीन के साथ आएंगे ट्रंप, पर जेलेंस्की को बुलाया तक नहीं?

Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…

1 hour ago

घरेलु विवाद पर जवान ने तड़तड़ाई गोलियां, बेटे और खुद की मौत

मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…

2 hours ago