रामरथ-श्रवण अयोध्या यात्रा
सरोजनीनगर विधानसभा के समग्र विकास के साथ-साथ क्षेत्रवासियों की सांस्कृतिक और धार्मिक आकांक्षाओं को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ( Dr. Rajeshwar Singh) की अनुपम सामाजिक पहल ‘रामरथ-श्रवण अयोध्या यात्रा’ ने रविवार को अपनी 45वीं यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की. इस विशेष अवसर पर कूढ़ा ईंटगाँव से 60 श्रद्धालुओं, जिनमें अधिकांश बुजुर्ग और महिलाएं शामिल थीं, को अयोध्या धाम के श्रीरामलला के दर्शन का सौभाग्य मिला. यात्रा के दौरान भोजन, जलपान, प्रसाद और अन्य सभी आवश्यक सुविधाओं की संपूर्ण व्यवस्था विधायक की टीम द्वारा निःशुल्क की गई.
02 अगस्त को कूढ़ा ईंटगांव की एक बुजुर्ग महिला ने विधायक से अपने गांव ( Dr. Rajeshwar Singh) के लोगों के लिए ‘रामरथ’ यात्रा की मांग की थी. विधायक ने तत्काल स्वीकृति दी और ग्रामीणों के अनुरोध पर रक्षाबंधन पर्व के बाद यात्रा का आयोजन सुनिश्चित किया. इस संवेदनशील पहल ने गांववासियों के दिलों में विशेष स्थान बना दिया.
अयोध्या पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने रामलला के दिव्य दर्शन किए और भावविभोर हो उठे. यात्रा के समापन पर सभी महिला तीर्थयात्रियों को विधायक ( Dr. Rajeshwar Singh) द्वारा रक्षाबंधन उपहार स्वरूप साड़ी भेंट की गई. पूरी यात्रा के दौरान स्वयंसेवकों ने बुजुर्गों और श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान रखा, ताकि किसी को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो.
‘रामरथ-श्रवण अयोध्या यात्रा’ के अंतर्गत हर महीने एक से दो बार निःशुल्क बस सेवाएं चलाई जाती हैं, जिनका सम्पूर्ण व्यय स्वयं डॉ. राजेश्वर सिंह वहन करते हैं. इस यात्रा का उद्देश्य उन वृद्धजनों और महिलाओं को तीर्थदर्शन कराना है, जिनके लिए यह स्वप्न मात्र रह जाता है. इस सम्बन्ध में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का कहना है,
इसे भी पढ़ें-EVM मैनेजमेंट का खुलासा, उद्धव और शरद पवार ने ठुकराया ‘जीत की गारंटी’ वाला प्रस्ताव
“वृद्धजनों को तीर्थयात्रा करवाना मेरे लिए सौभाग्य और पुण्य का अवसर है. उनके चेहरे पर दर्शन के बाद की खुशी और संतुष्टि ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है. ‘रामरथ-श्रवण अयोध्या यात्रा’ की सफलता माता तारा सिंह की प्रेरणा, क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद और सभी के सहयोग का परिणाम है. यह सेवा यात्रा आगे भी अनवरत जारी रहेगी.”
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…
Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…
Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…
Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…
Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…
बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…