MLC Election 2026 (Img: AI)
MLC Election 2026: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान जारी है. इन चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल तेज है. खासकर उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इसे राजनीतिक ताकत परखने के मौके के तौर पर देखा जा रहा है. वहीं, बिहार में भी इन चुनावों के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं.
चारों राज्यों में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इन चुनावों में संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के पंजीकृत स्नातक और शिक्षक मतदाता अपने प्रतिनिधियों को चुनेंगे.
उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ, जो शाम 4 बजे तक चलेगा. राज्य में पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव हो रहा है. कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव को छोड़कर प्रदेश के 72 जिलों में मतदान कराया जा रहा है.
स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में आगरा, मेरठ, इलाहाबाद-झांसी, लखनऊ और वाराणसी शामिल हैं. वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद, लखनऊ, काशी और गोरखपुर-फैजाबाद में मतदान हो रहा है. इन चुनावों को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के लिए अहम माना जा रहा है. नतीजों से यह संकेत मिल सकता है कि संबंधित क्षेत्रों में किस पार्टी की पकड़ मजबूत है.
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर मतदान हो रहा है. इनमें चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. चुनावी मैदान में कुल 150 उम्मीदवार हैं, जबकि करीब 5.32 लाख मतदाता वोट डालने के पात्र हैं.
यह चुनाव इसलिए भी दिलचस्प है, क्योंकि विपक्षी गठबंधन में शामिल कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) कई निर्वाचन क्षेत्रों में आमने-सामने हैं. ऐसे में मुकाबला केवल उम्मीदवारों तक सीमित नहीं है, बल्कि गठबंधन के भीतर राजनीतिक समीकरणों की भी परीक्षा हो रही है.
महाराष्ट्र में विधान परिषद की पांच सीटों पर मतदान जारी है. इनमें पुणे, छत्रपति संभाजीनगर और नागपुर की तीन स्नातक सीटें, जबकि पुणे और अमरावती की दो शिक्षक सीटें शामिल हैं. इन पांच सीटों के लिए कुल 182 उम्मीदवार मैदान में हैं.
उधर, कर्नाटक में चार सीटों पर चुनाव हो रहा है. यहां दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता अपने प्रतिनिधि चुन रहे हैं.
ये भी पढ़ें: सत्ता का सेमीफाइनल: UP MLC चुनाव के लिए सपा-भाजपा में आर-पार की जंग, जानें कहां फंसा पेंच?
उत्तर प्रदेश और बिहार में मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित है. वोट बैलेट पेपर के जरिए डाले जा रहे हैं. मतगणना 27 अक्टूबर को होगी. इसके बाद साफ होगा कि चारों राज्यों में विधान परिषद की इन सीटों पर किस दल और उम्मीदवार को जीत मिली है.
-भारत एक्सप्रेस
Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…
रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…
India China LAC Tension: अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में जुलाई से भारत और चीनी…
वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…
पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…
कमजोर वैश्विक संकेतों और मुनाफा वसूली के चलते आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट…