देश

UP MLC Election: BJP ने 5 में से 4 सीटों पर मारी बाजी, सपा को मिली करारी शिकस्त, एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार की हुई जीत

UP MLC Election: यूपी की विधानपरिषद की पांच में से चार सीटें भाजपा ने जीत कर अपनी विजय पताका फहराई है. इस चुनाव में मुख्य विपक्षी दल सपा को करारी शिकस्त मिली है. गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक, कानपुर खंड स्नातक, बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक, इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक और कानपुर खंड शिक्षक सीट पर एक बार फिर भाजपा ने अपनी जीत का परचम लहराया है. इन सीटों पर भाजपा की सपा से टक्कर थी.

इतना ही नहीं बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक सीट से डॉ. जयपाल, कानपुर स्नातक सीट से अरुण पाठक और गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक सीट से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह ने जीत की हैट्रिक लगाई है.

चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, विधान परिषद की बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक सीट पर भाजपा प्रत्याशी जयपाल सिंह ने बड़े अंतर से लगातार तीसरी जीत दर्ज की है. उन्होंने सपा के शिव प्रताप सिंह को 51,257 वोटों से हराया. साल 1986 से सीट पर अजेय भाजपा की यह आठवीं जीत है.

गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से देवेंद्र प्रताप सिंह ने 17455, कानपुर-उन्नाव से अरुण पाठक ने 53285, बरेली-मुरादाबाद से जयपाल सिंह व्यस्त ने 51257, प्रयागराज-झांसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बाबूलाल तिवारी ने पहली बार भाजपा से लड़कर तीन बार के एमएलसी को 1403 वोटों से पराजित किया.

प्रयागराज-झांसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार प्रत्याशी उतारा. यहां से बाबूलाल तिवारी मैदान में रहे. भाजपा ने तीन बार के एमएलसी रहे सुरेश कुमार त्रिपाठी को 1403 वोटों से शिकस्त दी. बाबूलाल तिवारी ने 10205 वोट हासिल किए, जबकि सुरेश कुमार त्रिपाठी को 8802 वोट मिले. यहां समाजवादी पार्टी को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा.

गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र योगी आदित्यनाथ का क्षेत्र है. भाजपा से निवर्तमान एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह को ही मैदान में उतारा गया था. समाजवादी पार्टी ने यहां से करुणाकांत मौर्य को प्रत्याशी बनाया था. भाजपा के देवेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें 17455 वोट से हरा दिया. भारतीय जनता पार्टी की अनवरत दूसरी जीत है. देवेंद्र प्रताप सिंह को 51699 और करुणाकांत मौर्य को 34244 वोट मिले. 17 जनपदों वाले इस क्षेत्र में योगी आदित्यनाथ के विकास पर हर मतदाता ने मुहर लगाई.

कानपुर-उन्नाव स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की मजबूत तैयारी से पार्टी प्रत्याशी अरुण पाठक ने यहां से जीत हासिल की. उन्होंने अनवरत तीसरी बार भाजपा का कमल खिलाया है. अरुण पाठक को 62601 वोट मिले, जबकि कमलेश यादव को महज 9316 वोट प्राप्त हुए. यहां से भाजपा ने 53285 वोटों से जीत हासिल की. स्नातकों की आवाज परिषद में उठाने और उसके निराकरण के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयास की यह जीत है.

बरेली-मुरादाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सीएम योगी आदित्यनाथ की नीतियों पर भारतीय जनता पार्टी ने हैट्रिक लगाई. इस महत्वपूर्ण सीट पर भाजपा के जयपाल सिंह व्यस्त ने सपा के शिवप्रताप सिंह को 51257 वोटों से हराया. जयपाल को 66179 वोट मिले, शिवप्रताप सिंह को 14922 वोट मिले. सपा की जमानत तक नहीं बची. यहां भी 10 प्रत्याशी मैदान में थे. इस सीट पर भाजपा 1986 से अनवरत जीतती आ रही है. यहां हर चक्र के साथ ही भाजपा की बढ़त बनती गई.

सीएम योगी ने दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी. सीएम ने ट्वीट कर कहा कि राज्य विधान मंडल के उच्च सदन के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को मिली यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार के प्रति अथाह जन विश्वास की प्रतीक है.

ये भी पढ़ें: ‘शूद्र’ कहकर सपा अपमान नहीं करे और न संविधान की अवहेलना करे, बोली- बसपा सुप्रीमो मायावती

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति गहरी आस्था रखने वाले कर्मठ सदस्यों की उपस्थिति उत्तर प्रदेश विधान परिषद की गरिमा को बढ़ाएगी. नए सदस्यों के सार्वजनिक जीवन का सुदीर्घ अनुभव ‘नए भारत के नए उत्तर प्रदेश’ के निर्माण में सहयोगी सिद्ध होगा. सीएम ने परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों के उज्‍जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ग्वालियर में दशहरे पर दिखी सदियों पुरानी परंपरा, शस्त्र पूजन के साथ 745 वीर नागा साधुओं को दी गई श्रद्धांजलि

MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…

27 minutes ago

सावधान दिल्ली! 1 नवंबर से विंटर लॉकडाउन, क्या हैं सरकार की 5 लक्ष्मण रेखा?

Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…

50 minutes ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

1 hour ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

1 hour ago

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

2 hours ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

2 hours ago