पीड़ित मानवेंंद्र सिंह.
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जिले में एक युवक को बीजेपी की सदस्यता दिलाने के लिए कुछ लोगों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया. जब युवक ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है.
पूरा मामला जिले के बमीठा थाना क्षेत्र का है. यूपी के महोबा जिले के अजनर का रहने वाला मानवेंद्र सिंह यादव टोल प्लाजा के पास एक दुकान पर खड़ा था. तभी अचानक 4 अनजान लोग उसके पास आए और बीजेपी की सदस्यता दिलाने के लिए मोबाइल फोन मांगा, जब मानवेंद्र ने मोबाइल फोन देने से इनकार किया तो चारों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और जबरदस्ती फोन भी छीन लिया.
यह भी पढ़ें- Bihar: ‘असलहे से लैस सैकड़ों लोग…50 राउंड फायरिंग’, दलित बस्ती में दबंगों ने लगाई आग, 80 घर जलकर खाक
पीड़ित ने मामले की शिकायत बमीठा थाने में करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित मानवेंद्र की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
-भारत एक्सप्रेस
CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…
भारत में बड़े राज्यों के आकार और प्रशासनिक क्षमता को लेकर बहस लंबे समय से…
Flydubai Flight Cockpit Fight: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में…
शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की राजभाषा समिति एवं बी.ए. प्रोग्राम विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में…
Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…
Lalan Singh On Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के कथित बयान पर JDU नेता और केंद्रीय…