देश

पुलिस मानसिक रूप से दिवालिया हो गई है, अब तक 26 बार जान से मारने की म‍िल चुकी है धमकी: पप्पू यादव

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने पुलिस पर सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए निशाना साधा. उन्होंने कहा कि उन्‍हें 26 बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं, इनमें विदेश से भी कॉल आए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस मेरी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है. निर्दलीय सांसद ने पुलिस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया.

26 बार जान से मारने की धमकी म‍ि‍ली

सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ” अब तक 26 बार जान से मारने की धमकी म‍ि‍ल चुकी है. मलेशिया, पाकिस्तान, नेपाल से धमकी मिली है, उस पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? अगर किसी ने पैसा देकर धमकी दिलाया है, तो पुलिस उसके नाम का खुलासा कर गिरफ्तार करे. पुलिस किसी के इशारे पर मेरी सुरक्षा से खेल रही है, झूठ फैलाकर आरोप‍ियों को शह दे रही है.”

पुलिस मानसिक रूप से दिवालिया हो गई है

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संबोधित करते हुए लिखा कि आपकी पुलिस मानसिक रूप से दिवालिया हो गई है. वह वही व्यवहार कर रही है, जो दिवंगत कांग्रेस एमएलए हेमंत शाही को गोली लगने पर तत्कालीन सरकार और प्रशासन ने किया था. उन पर घायल होने की नौटंकी का आरोप लगाया, बाद में इलाज के दौरान हेमंत की मृत्यु हो गई थी. पुनः वही हो रहा है.

इससे पहले निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को कथित तौर पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा जान मारने की धमकी देने वाले मामले का पुलिस ने मंगलवार को पर्दाफाश कर दिया. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि सांसद के सहयोगियों ने ही सुरक्षा लेने को लेकर साजिश रची थी.

धमकी देने वाला एक युवक गिरफ्तार

पुलिस ने सांसद पप्पू यादव को धमकी देने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया. उससे पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी ने पुलिस के सामने खुलासा किया कि पप्पू यादव को सुरक्षा दिलाने के लिए उनके लोगों ने ही पैसे का प्रलोभन देकर आरोपी से वीडियो शूट कराया था.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

40 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago