Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bihar: ‘असलहे से लैस सैकड़ों लोग…50 राउंड फायरिंग’, दलित बस्ती में दबंगों ने लगाई आग, 80 घर जलकर खाक

पीड़ितों ने बताया कि बुधवार की देर शाम अचानक सैकड़ों की संख्या में लोग बस्ती में घुस आए और फायरिंग शुरू कर दी. करीब 50 राउंड फायरिंग के बाद उन लोगों ने घरों में आग लगा दी.

Nawada Incident

दलित बस्ती में दबंगों ने लगाई आग.

बिहार के नवादा जिले में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने दलितों की बस्ती में आग लगा दी. जिसमें 80 घर जलकर पूरी तरह से खाक हो गए. इस आगजनी में कई मवेशियों की भी मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि जिस जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद है, वो जमीन सरकारी है.

फायरिंग के बाद लगाई आग

पीड़ितों ने बताया कि बुधवार की देर शाम अचानक सैकड़ों की संख्या में लोग बस्ती में घुस आए और फायरिंग शुरू कर दी. करीब 50 राउंड फायरिंग के बाद उन लोगों ने घरों में आग लगा दी. जिसमें 80 घर जल गए. सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन से जुड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे. तब तक सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.

10 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि फायरिंग की घटना बुधवार शाम को हुई थी और अभी तक किसी के मारे जाने की सूचना नहीं है। हालांकि, पुलिस को अभी तक गोलियों के खोखे नहीं मिले हैं, लेकिन जांच जारी है. मुख्य संदिग्धों सहित कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी करना BJP विधायक को पड़ा भारी, कांग्रेस ने दर्ज कराई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

अभिनव धीमान ने आगे बताया कि यह पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है. जिस जमीन को लेकर घटना हुई है, उसपर एक पक्ष काफी समय से रह रहा है, वहीं दूसरा पक्ष भी इस जमीन पर मालिकाना हक का दावा कर रहा है, जबकि जमीन सरकारी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital