यूटिलिटी

दिल्ली मेट्रो में की गई ये गलती पड़ेगी भारी, एग्जिट पर भी आ सकती है आफत

Delhi Metro Rules: अगर आप दिल्ली या इसके आसपास के इलाकों में रहते हैं तो जाहिर है कि आपने कभी न कभी तो मेट्रो से सफर किया ही होगा. वहीं, कॉलेज, ऑफिस जानें वाले लोगों की एक बड़ी संख्या मेट्रो में लगभग रोजाना सफर करती है. मेट्रो में सफर करने से समय भी बचता है लोग ट्रैफिक से बचते हैं और एसी सुविधा का लाभ भी इसमें लिया जा सकता है.

ऐसे में अगर मेट्रो को दिल्ली की लाइफ लाइन कहा जाए तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा. रोजाना लाखों की संख्या में दिल्ली NCR के लोग दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिल्ली मेट्रो में सफर करने के दौरान अगर आपने एक गलती कर दी तो फिर आप एग्जिट नहीं कर पाएंगे. अगर नहीं तो चलिए जानते हैं क्या है वह गलती.

एग्जिट पर आ सकती है आफत

अगर आप दिल्ली मेट्रो में सफर कर रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि यात्रियों की सुविधाओं के लिए दिल्ली मेट्रो में बहुत सी चीज समय के साथ अपडेट होती रहती है. पिछले साल DMRC ने मेट्रो में मिलने वाले टोकन की जगह क्या आर टिकट की सुविधा चालू की थी यानी की अब आप दिल्ली मेट्रो में यात्री मेट्रो कार्ड के अलावा क्यू आर टिकट से भी मेट्रो में ट्रैवल कर सकते हैं.

क्यू आर टिकट लेने का तरीका वहीं पुराने वाला है. यानी आपको टिकट काउंटर से क्यू आर टिकट लेनी होती है. लेकिन क्यू आर टिकट कागज की होती है ऐसे में उसके जेब से गिर जाने के चांस ज्यादा बढ़ जाते हैं. कई मौकों पर देखा गया है. सफर के दौरान यात्री अपनी क्यू आर टिकट खो देते हैं. अगर आपके पास आपकी डेस्टिनेशन स्टेशन की क्यू आर टिकट नहीं होगी तो फिर आप एग्जिट गेट पर एग्जिट नहीं कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें:इस देश ने बनाया दुनिया का पहला AI हॉस्पिटल, किसी भी किस्म की बीमारी होने से पहले मिलेगी जानकारी , जानें कब होगा शुरू

टिकट खो जाने पर क्या करना होगा

अगर आपके कर टिकट खो जाती है तो आपको मेट्रो स्टेशन पर बने टिकट काउंटर पर जाना होता है. वहां पर आपको मेट्रो ऑफिशियल से जाकर संपर्क करना होता है और उसे पूरी सिचुएशन के बारे में बताना होता है. इसके बाद मेट्रो स्टेशन पर मौजूद ऑफिशियल आपसे कुछ फीस लेकर आपको एग्जिट टिकट दे देता है. जिससे आप एग्जिट कर पाते हैं. हालांकि कई बार यह भी देखा गया है मेट्रो टिकट खोने के बाद मेट्रो ऑफिशियल आपके बिना किसी चार्ज के एग्जिट करने देते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

Diwali Safety Tips: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो क्या करें? जानें तुरंत राहत पाने के आसान फर्स्ट-एड टिप्स

Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…

24 minutes ago

महालक्ष्मी के इस मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को मिलते हैं पैसे, धन के खजाने भरती है मां

मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…

29 minutes ago

विदेशों में बजा जापानी गॉडजिला का डंका, अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की ‘रामायण’ को कड़ी टक्कर

Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…

55 minutes ago

पाकिस्तान में गूंजे ‘जय श्री राम’ और दीवाली के जश्न के चर्चे! शहबाज-जरदारी का यू-टर्न, हिंदू समुदाय को बताया देश का ‘अटूट गहना’

Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…

1 hour ago

चीनी जासूस के हनीट्रैप में फंसे Nvidia CEO, संसद में होगी पेशी, Kiss से लेकर हाथ पकड़ने का VIDEO वायरल

Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…

2 hours ago

भूकंप के तेज झटकों से दहला जापान! मची भगदड़, 22 लोग जख्मी और अगले 7 दिनों का बड़ा अलर्ट जारी

Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…

2 hours ago