देश

मोदी कैबिनेट ने वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव को दी मंजूरी, कोविंद कमेटी ने सौंपी थी रिपोर्ट

केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय कैबिनेट ने रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली कमेटी की रिपोर्ट को मंजूरी दी है.

कोविंद समिति ने सौंपी थी रिपोर्ट

बताया जा रहा है कि रामनाथ कोविंद के नेतृत्व वाली समिति ने ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ को लेकर अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को पहले ही सौंप दी थी. इसमें सुझाव दिए गए हैं कि देश में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने चाहिए. इसके अलावा समिति ने सिफारिश की है कि निकाय चुनाव को भी लोकसभा और राज्य विधानसभा के संपन्न होने के बाद जल्द ही कराया जाए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार अपने मौजूदा कार्यकाल के दौरान पहले ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ नीति को लागू करने की तैयारी कर रही है. ऐसी चर्चा है कि केंद्र सरकार इससे जुड़ा बिल जल्द ला सकती है.

कोविंद की अध्यक्षता में बनी थी कमेटी

उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ को लेकर एक कमेटी बनाई थी, इस कमेटी का अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को बनाया था. इसके अलावा इस कमेटी में कई और सदस्यों को भी शामिल किया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ का जिक्र किया था.

पीएम मोदी भी पक्ष में

पीएम मोदी ने कहा था, “वन नेशन वन इलेक्शन के लिए देश को आगे आना होगा. बार-बार आने वाले चुनाव इस देश की प्रगति में रुकावट उत्पन्न करते हैं. आज किसी भी योजना को चुनाव के साथ जोड़ना आसान हो गया है, क्योंकि हर तीन या छह महीने बाद चुनाव होते हैं. हर काम को चुनाव के रंग से रंग दिया गया है. इसलिए देश ने व्यापक चर्चा की है.”

उन्होंने आगे कहा था, “सभी राजनीतिक दलों ने अपने विचार रखे हैं. मैं लाल किले से तिरंगे को साक्षी रखते हुए देश के राजनीतिक दलों से आग्रह करता हूं. संविधान को समझने वाले लोगों से आग्रह करता हूं कि भारत की तरक्की के लिए, भारत के संसाधनों का सर्वाधिक उपयोग जन सामान्य के लिए हो सके, इसके लिए ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ के लिए हमें आगे आना चाहिए.”

यह भी पढ़ें- ‘कोई अग्निवीर बिना नौकरी के नहीं रहेगा’, अमित शाह बोले- राहुल गांधी यह झूठ बोलते हैं कि अग्निवीरों के पास कोई काम या पेंशन नहीं होगी

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

तराली प्रोजेक्ट की लागत घटाने के दावों को अदाणी ग्रुप ने किया खारिज, बताया- 56.75 करोड़ रुपये सिर्फ साइट सर्वे का खर्च

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने तराली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट की लागत कम दिखाने के…

2 hours ago

‘जीने-मरने का चुनाव…’,अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को दिया सियासी अनुशासन का पाठ

UP Election 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 86…

2 hours ago

पीएम मोदी का फिलीपींस दौरा लाएगा रंग: आसियान बाजार का गेटवे बन रहा भारत

FICCI फिलीपींस के अध्यक्ष विशाल विष्णु हथीरामानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

3 hours ago

रोती रही मासूम, बाहर से बंद था दरवाजा… कर्नाटक में मां की खौफनाक करतूत आई सामने

कर्नाटक के कोडागु में एक महिला अपनी 8 महीने की बच्ची को सूटकेस में बंद…

4 hours ago

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ED को मिली 7 दिन की कस्टडी

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने गिरफ्तार कर लिया…

4 hours ago

हासन से मंगलुरु की खूबसूरत वादियों के बीच दौड़ेगी वंदे भारत: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु से वर्चुअली और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलुरु जंक्शन…

5 hours ago