देश

राहुल गांधी को आतंकवादी कहना बिट्टू को पड़ा भारी, हाई कोर्ट में दायर की गई अवमानना याचिका

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आतंकवादी कहना केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को भारी पड़ सकता है. केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में अवमानना याचिका दायर की गई है. यह याचिका हिंदू सेना (एस) के अध्यक्ष सुरजीत यादव ने दायर की है.

दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि बिट्टू ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया. याचिका में बिट्टू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है, जिसमें कहा गया है कि उनकी टिप्पणी से व्यापक हिंसा और अशांति भड़काने की संभावना है. याचिका में यह भी कहा गया है कि रवनीत सिंह बिट्टू के विवादित बयान के कारण सार्वजनिक शांति और सद्भाव के लिए खतरा पैदा कर सकता है.

राहुल गांधी को बताया था आतंकवादी

बता दें कि राजस्थान से राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आतंकवादी बताया था. उन्होंने कहा था कि वह देश के सबसे बड़े आतंकी है. अगर किसी एजेंसी को किसी के खिलाफ सबसे पहले कार्रवाई करनी चाहिए, तो वो राहुल गांधी है. वह देश के लिए खतरा बन चुके है. उन पर शिकंजा करना जरूरी है. उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी विदेश में जाकर देश के बारे में हमेशा उल्टी-सीधी बातें करते है. उनको पॉलटिक्स की समझ नही है. आज तक उन्हें मजदूर और मोची का दर्द नहीं पता है. आधी से ज्यादा उम्र निकल चुकी है. वो नहीं समझते हैं कि इससे उनका मजाक बनता है.

कांग्रेस यूथ वर्कर कर रहे विरोध प्रदर्शन

हालांकि केंद्रीय मंत्री के इस बयान के बाद कांग्रेस यूथ के कार्यकर्ता आज विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. विरोध में केंद्रीय मंत्री का पुतला दहन किया गया. रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ दिल्ली, जयपुर, हैदराबाद, महाराष्ट्र, चंडीगढ़ समेत अन्य शहरों में विरोध प्रदर्शन किए जा चुके है. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की मांग है कि रवनीत सिंह अपने बयान के लिए माफी मांगे.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘PCS अफसर हूं, कुंवारी हूं…’ जाली पहचान बताकर रचाई शादी, सच सामने आते ही दूल्हे के उड़े होश

Punjab News: पंजाब में खुद को PCS अफसर और कुंवारी बताकर शादी करने वाली महिला…

6 minutes ago

‘मेरी चोली 6 लोगों की…’, ऐसा क्यों बोल गईं एक्ट्रेस कृति सेनन, करीना के शो पर किया खुलासा

Kriti Sanon news: बॉलीवुड एक्ट्रेस कुति सेनन ने करीना कपूर खान के शो 'वॉट वुमन…

31 minutes ago

नौकरी बदलकर PF निकाल लिया? सावधान! एक छोटी सी भूल से बंद हो सकती है आपकी पेंशन

EPS Service Record: नौकरी बदलने पर PF निकालने के बाद भी EPS सर्विस रिकॉर्ड जोड़ना…

37 minutes ago

त्योहारी सीजन से पहले ग्राहकों को राहत! सोने-चांदी के दामों में गिरावट; निवेश करते समय ध्यान रखें ये बातें

भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली…

40 minutes ago

‘रूस की लैब से छूटा प्लेग का जिन्न!’ WHO अलर्ट, पुतिन को फोन करेंगे ट्रंप; क्या फिर लौटेगी ‘ब्लैक डेथ’?

रूस के इरकुत्स्क में एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट से जुड़ी वैज्ञानिक की मौत के बाद कथित…

48 minutes ago